<

वॉल्वो ने उतारी कई सेफ्टी फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक कार EX60, फुल चार्जिंग में 810 किमी की रेंज

New Volvo electric car ex60: यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जो अपने सेगमेंट में BMW iX3 के साथ-साथ मर्सिडीज बेंज GLC EV आदि को टक्कर देने के लिए तैयार है. इस कार में कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

New Volvo electric car ex60: वॉल्वो अपने सेफ्टी फीचर्स और लग्जरी के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. सेफ्टी के मामले में वॉल्वो का कोई जवाब नहीं है. वॉल्वो अब अपनी नई कार EX60 को मार्कट में उतारने जा रही है. इस कार के फीचर्स और सेफ्टी ने अन्य कार निर्माता कंपनियों को उलझन में डाल दिया है. वॉल्वो द्वारा इस कार का ग्लोबल मार्कट में डेब्यू (Volvo New Electric Car) किया गया है. तभी से इस कार को लेकर चर्चा तेज है.

New Volvo electric car ex60: यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जो अपने सेगमेंट में BMW iX3 के साथ-साथ मर्सिडीज बेंज GLC EV आदि को टक्कर देने के लिए तैयार है. इस कार में कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. 

फुल चार्जिंग में मिलेगी 810 किलोमीटर की रेंज

वॉल्वो ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार में 810 किलोमीटर की रेंज दी है. यह कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 810 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी. जानकारों के मुताबिक यह कार कुल 20 मिनट में फुल चार्ज (Volvo EX60 Fast Charging) हो जाएगी. हालांकि, कार को अलग-अलग बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा जा रहा है. 83kWh, 95kWh और 117kWh के साथ आपको यह कार देखने को मिलेगी. इसके 117kWh वाले बैटरी पैक में आपको 810 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. वहीं, 95kWh वाली कार 660 किमी की सीमा तय करेगी. 

कई फीचर्स से लैस है ये इलेक्ट्रिक कार

वॉल्वो की इस इलेक्ट्रिक कार में आपको कई फीचर्स देखने को मिलते हैं. अडैप्टिव सीट बेल्ट के साथ आपको इस कार में सेफ्टी के तौर पर कई चीजें मिलती हैं. इस कार में आपको गूगल जेमिनाई का एआई के साथ-साथ ह्यूगिन कोर का कंप्यूटिंग सिस्टम भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही कार में मिलने वाले एडैप्टिव एयर सस्पेंशन इस इलेक्ट्रिक कार को और भी स्मार्ट बनाते हैं. कार में ऑफरोडिंग के लिए अलग से ऑफ रोड मोड दिया गया है. वॉल्वो EX60 P12 AWD वेरिएंट में 680 bhp की पावर के साथ ही 790 Nm का टॉर्क भी देती है. 

लुक्स में भी काफी शानदार

वॉल्वो EX60 लुक्स के मामले में बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी गाड़ियों से कम नहीं है. इस कार का एक्सटीरियर काफी स्मूथ और फिनिशिंग के साथ आता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है. यह गाड़ी अलॉय व्हील के साथ पतले डीआरएल के साथ आती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST