PAK vs SL Wide Controversy: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच में आखिरी ओवर में खूब ड्रामा देखने को मिला. गेंदबाज ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद साफ तौर पर वाइड डाली थी, लेकिन अंपायर ने उसे लीगल डिलीवरी करार दिया. इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है.
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच में वाइड बॉल पर विवाद.
PAK vs SL Wide Controversy: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार (28 फरवरी) को रोमांचक मुकाबला खेला गया. श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रन से जीत हासिल कर ली, लेकिन आखिरी ओवर में खूब विवाद हुआ. दरअसल, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 213 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 207 रन ही बना पाई, लेकिन आखिरी ओवर में विवाद हो गया. आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन की जरूरत थी. बल्लेबाजी कर रहे कप्तान दसुन शनाका ने शाहीन के इस ओवर में 1 चौके और 3 लगातार छक्के लगा दिए थे. इसके बाद आखिरी 2 गेंदों पर श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 6 रन चाहिए थे. इससे पाकिस्तान की टीम काफी दबाव में आ गई थी. शाहीन ने ओवर की 5वीं गेंद ऑफ साइड की ओर लो फुट टॉस फेंकी, जिस पर शनाका ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन मिस कर गए. उन्होंने तुरंत अंपायर से वाइड बॉल की अपील की, लेकिन अंपायर रॉड टकर ने इस वाइड नहीं दिया.
श्रीलंका को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी. दबाव में आ चुके शाहीन शाह अफरीदी ने एक बार फिर ऑफ साइड की वाइड लाइन पर गेंद फेंकी. दसुन शनाका ने इस गेंद को छोड़ दिया. उन्हें लगा कि यह गेंद वाइड है, लेकिन अंपायर ने उसे भी लीगल डिलीवरी घोषित कर दिया. बाद में रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद वाइड लाइन के बाहर से जा रही थी, लेकिन अंपायर से चूक हो गई. अंपायर की गलती की वजह से श्रीलंका को हार का झेलनी पड़ी. इससे श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी काफी नाखुश दिखाई दिए.
अंपायर के गलत डिसीजन से श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या साफ तौर पर नाराज दिखाई दिए. वह बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद काफी निराश नजर आए. मैच खत्म होने के बाद सनथ जयसूर्या सीधे अंपायर रॉड टकर के पास पहुंचे और तीखी बहस की. वहीं, कप्तान दसुन शनाका ने भी साफ तौर पर निराशा जाहिर की.
मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई कप्तान टीम को जीत न दिला पाने की वजह से खुद से नाराज दिखाई दिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में दसुन शनाका ने कहा कि यह करीब मुकाबला था और वो टीम को जीत दिला सकते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया. बता दें कि दसुन शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर 76 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 2 चौके आए.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…