<
Categories: विदेश

Israel Iran War: खामेनेई के परिवार के कितने लोगों की हुई मौत, कितना बड़ा था परिवार; क्या था लखनऊ से कनेक्शन?

Ayatollah Ali Khamenei Family: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी एक बेटी, दामाद, बहू और एक पोता-पोती के मारे जाने की खबर है. अब उनके परिवार में 4 बेटे, एक बेटी और उनकी पत्नी बची है.

Ayatollah Ali Khamenei Family: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा, उनके परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि खामेनेई के परिवार में कौन-कौन हैं? अमेरिका और इजराइल के हमले में खामेनेई के परिवार के कितने लोगों की मौत हो चुकी है? आइए जानते हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरान के सरकारी मीडिया Press TV ने की है. इसके अलावा, खामेनेई के मारे जाने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी किया है.

खामेनेई के परिवार में कौन-कौन हैं?

अली खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरा खजस्तेह बघेरज़ादेह है. अली खामेनेई के कुल छह बच्चे हैं. चार बेटे और दो बेटियां. उनके बेटे मुस्तफा खामेनेई, मोजतबा खामेनेई, मसूद खामेनेई और मेसम खामेनेई हैं. उनकी बेटियों के नाम बुशरा खामेनेई और हुदा खामेनेई बताए जाते हैं. खामेनेई का परिवार आम तौर पर पब्लिक लाइफ से दूर रहता है. उनके ज़्यादातर बच्चे धार्मिक और पढ़ाई-लिखाई के कामों में लगे रहे हैं.

हालिया हमले में खामेनेई के कितने सदस्यों की हुई मौत?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के हमाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इजराइल और अमेरिका के हमलों में उनके परिवार के कई सदस्यों की भी जान चली गई है. बताया गया है कि एक बेटी, एक पोता और पोती, और एक दामाद भी मारे गए. कुछ दावों से पता चलता है कि हाल ही में हुए बम धमाके में एक बहू समेत परिवार के दूसरे सदस्य भी मारे गए.

क्या इजराइल के हमले में साफ हो गया खामेनेई का पूरा परिवार? मारे गए लोगों की लिस्ट आई सामने, देख कांप गए ईरानी

खामेनेई के परिवार में कौन-कौन बचे?

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों में खामेनेई की एक बेटी, एक पोता और पोती, एक दामाद और एक बहू के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. इसके मुताबिक, खामेनेई के 4 चार, एक बेटी और खामेनेई की पत्नी अभी जिंदा हैं.

खामेनेई का लखनऊ से क्या है कनेक्शन?

अयातुल्ला अली खामेनेई के परदादा सैयद मोहम्मद खामेनेई लखनऊ में पले-बढ़े थे. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं की थी. लेकिन उस समय इराक का नजफ शहर धार्मिक जानकारों के लिए हायर एजुकेशन का सबसे बड़ा सेंटर माना जाता था. हायर एजुकेशन और इज्तिहाद (धार्मिक जानकारी) हासिल करने के लिए सैयद मोहम्मद लखनऊ छोड़कर इराक के नजफ चले गए. तालीम हासिल करने के बाद भारत आने के बजाय उन्होंने ईरान में ही बसने का निर्णय लिया और फिर ईरान के अजरबैजान प्रांत में स्थित खामेने नामक शहर में जाकर बस गए.

कौन लेगा खामेनेई की जगह? जानें ईरान में कैसे चुने जाते हैं सुप्रीम लीडर

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST