<

ENG vs PAK: इंग्लैंड से मिली हार नहीं पचा पाए पाकिस्तानी फैंस, स्टेडियम में इंग्लिश सपोर्टर से की झड़प; देखें वीडियो

ENG vs PAK: सुपर-8 में पाकिस्तान को इंग्लैंड से मिली हार के बाद स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी फैन काफी नाराज हो गए. हार के बाद एक पाकिस्तानी फैन इंग्लैंड के सपोर्टर से भिड़ गया. नीचे देखें वायरल वीडियो...

Viral Video: इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का मैच खेला गया. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिहाज से काफी अहम था, जिसमें इंग्लैंड ने बाजी मार ली. इस जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने के चांसेस काफी कम हो गए हैं. पाकिस्तान को मिली इस हार से स्टेडियम में माहौल बिगड़ गया. स्टैंड में बैठे पाकिस्तानी फैंस बौखला गए. एक पाकिस्तानी फैन इस हार को बर्दाश्त नहीं कर सका और इंग्लैंड के सपोर्टर से भिड़ गया. इस झगड़े का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन इंग्लैंड के सपोर्टर से झगड़ता दिखाई दे रहे है. नीचे देखें पूरा वीडियो…

श्रीलंकाई फैन ने किया बीच बचाव

इस मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी फैंस नाखुश दिखाई दिए. एक पाकिस्तानी फैन स्टेडियम में इंग्लैंड सपोर्टर से उलझ गया, लेकिन वहां पर भी इंग्लिश फैन से उसे उसकी औकात दिखा दी. लड़ाई को बढ़ता देख एक श्रीलंका फैन ने बीच बचाव किया. श्रीलंका के फैन ने झगड़े में दखल देते हुए स्थिति को संभाला और लड़ाई को शांत कराया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रीलंकाई फैन के दखल देने के बाद लड़ाई बिल्कुल शांत हो गई, जबकि आसपास के लोग वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई दिए. कुछ ही देर में इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. ज्यादातर लोग पाकिस्तानी फैन की आलोचना कर रहे हैं.

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में मंगलवार (24 फरवरी) को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 63 रन बनाए. इसके अलावा फखर जमां ने 25, बाबर आजम ने 25 और शादाब खान ने 23 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 गेंद बाकी रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. शुरुआत में इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई थी. एक छोर से इंग्लैंड के विकेट गिरते रहे, लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक दूसरी छोर पर मोर्चा संभाले रहे. हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा विल जैक्स ने 28 रन बनाए, जबकि सैम करन ने 16 रनों का योगदान दिया. इसकी बदौलत इंग्लैंड ने 2 विकेट से मैच जीत लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST