<

Pat Cummins: ना विराट, ना रोहित… वो भारतीय बल्लेबाज जिसने पैट कमिंस को तड़पा-तड़पाकर छोड़ा! बिना रन बनाए 100 गेंद खेलने का रखता था दम

पैट कमिंस का मानना है कि भारत का एक ऐसा बल्लेबाज है जिसको आउट करना किसी सिरदर्द से कम नहीं था. हैरानी की बात यह है कि यह ना तो विराट कोहली हैं और ना ही रोहित शर्मा. जानिए कौन है वो क्रिकेटर जिसने कंगारू गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे.

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की गिनती आज के जमाने के सबसे महान तेज गेंदबाजों में होती है. अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से वो दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज को मुश्किल में डाल देते हैं. लेकिन एक भारतीय बल्लेबाज ऐसा भी रहा, जिसके आगे कमिंस जैसे गेंदबाज भी बेबस नजर आते थे.

वह बल्लेबाज कमिंस को आउट करने का कोई मौका ही नहीं देता था और क्रीज पर डटकर उन्हें बुरी तरह थका देता था. दिलचस्प बात यह है कि कमिंस को परेशान करने वाला यह खिलाड़ी ना तो विराट कोहली थे और ना ही रोहित शर्मा.

कमिंस ने भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए यह बात कही थी. हालांकि, अब ये तीनों ही दिग्गज टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. जहां पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, वहीं विराट और रोहित अब केवल वनडे (ODI) मैच खेलते हैं.

पुजारा बने सबसे बड़ी चुनौती

‘प्राइम वीडियो स्पोर्ट’ पर एक बातचीत के दौरान जब कमिंस से हर देश के सबसे कठिन बल्लेबाज का नाम पूछा गया, तो भारत का नाम आते ही उन्होंने बिना झिझक पुजारा को चुना. कमिंस ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘भारत की तरफ से मैं पुजारा का नाम लूंगा. उन्हें आउट करना सच में बेहद मुश्किल काम था. उनके खिलाफ गेंदबाजी करना ऐसा लगता था जैसे इंसान छोटी-छोटी तकलीफों से धीरे-धीरे परेशान हो रहा हो. अगर वो ठान लें, तो लगातार 100 गेंदे बिना कोई रन बनाए आराम से खेल सकते थे. वो गेंदबाज को गलती करने का कोई मौका ही नहीं देते थे.’

कंगारुओं के देश में बने टीम इंडिया के हीरो

भारतीय टीम ने जब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लगातार दो बार ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती, तो दोनों ही बार पुजारा टीम की सबसे मजबूत ढाल बने.

2018-19 का दौरा: विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा. इस जीत की नींव पुजारा ने अपनी टिकाऊ बल्लेबाजी से रखी, जिसने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पूरी तरह थका दिया था.

2020-21 का दौरा: जब भारत ने दोबारा ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती, तब भी पुजारा चट्टान की तरह क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने अपनी छाती, हाथों और शरीर पर गेंद के अनगिनत वार सहे, लेकिन हार नहीं मानी और टीम को हर मुश्किल स्थिति से बाहर निकालकर जीत दिलाई.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST