Ramayan movie: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर उनकी सास और अभिनेत्री सोनी राजदान काफी उत्साहित हैं. पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें लगा कि यह फिल्म दर्शकों को ऐसा अनुभव देने वाली है, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म का पहला पार्ट 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगा.
दामाद रणबीर को भगवान राम के रूप में देखेगी सास सोनी राजदान
Ramayan movie: रणबीर कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है. फिल्म का पहला पार्ट 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. अब रणबीर कपूर की सास और अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है. उन्होंने बताया कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें फिल्म में सबसे ज्यादा क्या चीज उत्साहित करती है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में सोनी राजदान ने कहा कि ‘रामायण’ उनके लिए एक शानदार सफर होने वाला है. उन्होंने कहा कि यह ऐसा अनुभव होगा, जिसे दर्शकों ने इससे पहले शायद ही देखा हो. सोनी राजदान के मुताबिक, ट्रेलर देखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म दर्शकों को ऐसी जगहों और अनुभवों तक लेकर जाएगी, जहां वे पहले कभी नहीं गए होंगे. यही बात उनके लिए सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली है.
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में सनी देओल हनुमान और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ, रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा, इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या, काजल अग्रवाल मंदोदरी, कुणाल कपूर इंद्र देव, शीबा चड्ढा मंथरा और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं. ‘रामायण’ को ग्लोबल स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है. फिल्म को अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा, ताकि भगवान राम की कहानी को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके.
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है. ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म के वीएफएक्स को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने ट्रेलर में दिखाए गए वीएफएक्स की तारीफ की, जबकि कुछ दर्शकों को यह पसंद नहीं आया. ट्रेलर के अलावा फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ भी रिलीज किया जा चुका है. ‘जय जय राम’ गाने को रणबीर कपूर और साई पल्लवी पर फिल्माया गया है. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं. सोशल मीडिया पर गाने को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं. कई यूजर्स ने रणबीर कपूर के राम के रूप की तारीफ की और गाने में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज को पसंद किया.
सोनी राजदान रणबीर कपूर की सास और आलिया भट्ट की मां हैं. सोनी राजदान और महेश भट्ट की शादी साल 1986 में हुई थी. वह खुद भी अभिनेत्री हैं और ‘राजी’, ‘सारांश’ और ‘नजर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में शादी की थी. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम राहा है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…