<

World Record: आयरलैंड के कप्तान ने बनाया इतिहास, T20I में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को पीछे छोड़ बनाया खास रिकॉर्ड

World Record: आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब वह T20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. जानें कैसा है उनका अभी तक का क्रिकेट करियर...

World Record: आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. पॉल स्टर्लिंग T20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा. रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 159 मुकाबले खेले हैं. वहीं, अब आयरलैंड के कप्तान और ऑलराउंडर पॉल स्टर्लिंग ने रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. पॉल स्टर्लिंग ने 29 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला. यह उनका 160वां टी20 इंटरनेशनल मैच था. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. T20I क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 150 से ज्यादा मैच खेले हैं. इस लिस्ट में टॉप-3 में आयरलैंड के 2 खिलाड़ियों के नाम हैं. पॉल स्टर्लिंग और रोहित शर्मा के अलावा आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल ने अभी तक कुल 153 T20I मुकाबले खेले हैं. इसके बाद चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (148) और पांचवें पायदान पर इंग्लैंड के जोस बटलर (144) का नाम शामिल है.

पॉल स्टर्लिंग का T20I करियर

35 साल के पॉल स्टर्लिंग ने अभी तक आयरलैंड के लिए कुल 160 T20I मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 157 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 3,874 रन निकले हैं. इसमें 1 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने अपने T2OI करियर में सबसे बड़ी 115 रनों को पारी खेली है. इसके अलावा 42 पारियों में गेंदबाजी करते हुए भी उन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं. पॉल स्टर्लिंग मजबूत कद -काठी वाले खिलाड़ी हैं, जो आक्रामकता के साथ खेलते हैं. वह गेंद को सीधे ड्राइव करते हैं और मिडविकेट के ऊपर से पुल शॉट लगाते हैं.

पावर हिटिंग है पॉल स्टर्लिंग की ताकत

पॉल स्टर्लिंग को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते आयरलैंड क्रिकेट टीम में जगह मिली थी. उन्होंने साल 2012 और 2013 में वर्ल्ड टी20 क्वालीफायर के फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ दो तूफानी पारियां थीं. बल्लेबाजी के साथ-साथ पॉल स्टर्लिंग गेंदबाजी भी करते थे, लेकिन पीठ की चोट ने उनकी गेंदबाजी को सीमित कर दिया है. स्टर्लिंग की पावर-हिटिंग की वजह से उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जगह मिली. वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से लेकर BPL, ILT20, SA20 और The100 में खेल चुके हैं.

ऐतिहासिक मैच में नहीं चला स्टर्लिंग का बल्ला

पॉल स्टर्लिंग 29 जनवरी को यूएई के खिलाफ अपना 160वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए उतरे. हालांकि उनका यह ऐतिहासिक मुकाबला खास नहीं रहा. उन्होंने आयरलैंड के लिए 3 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए. मैच की बात करें, तो यूएई के खिलाफ आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 178 रन बनाए. इसके जवाब में यूएई की टीम 121 रन पर ही ढेर हो गई. आयरलैंड ने आसानी से 57 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: गणपति बप्पा मोरया! इन खूबसूरत मैसेज से अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की बधाई

Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों…

Last Updated: September 14, 2026 00:55:56 IST

SA VS AUS:ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

South Africa VS Australia: बार्टमैन के बाहर होने के बाद डुआने जेनसेन को ऑस्ट्रेलिया के…

Last Updated: September 14, 2026 00:45:55 IST

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा मिलिटेंट हमलों में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

Manipur: न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि संदिग्ध मिलिटेंट…

Last Updated: September 14, 2026 00:27:12 IST

Bigg Boss 20: ‘वो फेम के लिए…’ काजी तौकीर की मुरीद हुईं हिना खान, जमकर की तारीफ

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा बटोर…

Last Updated: September 14, 2026 00:26:24 IST

IND VS Afg: 82 रन और 7 छक्के, अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानिस्तान बेहाल, भारत ने जीता पहला टी20

IND VS Afg:अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए. वे 32 गेंदों में 82 रन बनाकर…

Last Updated: September 14, 2026 00:16:40 IST

Womens Asia Cup 2026 Champion: भारत ने रचा इतिहास, 8वीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब; श्रीलंका को 72 रन से हराया

Womens Asia Cup 2026: भारत ने श्रीलंका को हरा कर खिताब को अपने नाम कर…

Last Updated: September 14, 2026 00:01:38 IST