<

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने वीजा आवेदन में किया हेरफेर, PCB ने लगाया 2 साल का बैन, 1 लाख का जुर्माना भी…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑलराउंडर हमजा नज़र पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है. उन पर वीजा आवेदन के दौरान गलत और अधूरी जानकारी देने का आरोप है. जांच के बाद पीसीबी ने उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रखने के साथ 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Pakistan Cricket Board Ban of Hamza Nazar: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑलराउंडर हमजा नज़र पर बड़ी कार्रवाई की है. बोर्ड ने उन्हें घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दो साल के लिए बैन कर दिया है. इसके साथ ही हमजा पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. यह कार्रवाई वीजा आवेदन के दौरान कथित तौर पर गलत और भ्रामक जानकारी देने के मामले में की गई है. जिसने पीसीबी को एक्शन लेने पर मजबूर किया.

पीसीबी के मुताबिक, हमजा नज़र ने क्रिकेट बोर्ड के जरिए वीजा के लिए आवेदन करते समय पूरी और सही जानकारी नहीं दी थी. जांच में सामने आया कि उन्होंने कुछ जरूरी जानकारियां छिपाईं और आवेदन में ऐसी जानकारी दी, जिसे बोर्ड ने भ्रामक माना. इसके बाद पीसीबी ने मामले की पूरी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी.

जांच समिति ने हमजा को दिया अपना पक्ष रखने का मौका
जांच समिति ने उपलब्ध सबूतों की समीक्षा की और हमजा नज़र को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया. उनकी सफाई सुनने के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सौंप दीं. रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद पीसीबी ने दो साल के प्रतिबंध और 10 लाख पाकिस्तानी रुपये के जुर्माने का फैसला किया. कुलमिलाकर अब हमजा 2 साल के बाद ही टीम में वापसी कर पाएंगे.

पीसीबी ने दी सख्त चेतावनी
पीसीबी ने कहा कि गलत जानकारी देना, जरूरी तथ्यों को छिपाना और भ्रामक जानकारी देना बेहद गंभीर मामला है. बोर्ड के अनुसार, क्रिकेट से जुड़े हर व्यक्ति से ईमानदारी, जिम्मेदारी और पेशेवर व्यवहार की उम्मीद की जाती है. पीसीबी ने साफ कहा कि वह किसी भी व्यक्ति को बोर्ड या पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब करने की अनुमति नहीं देगा. हमजा नज़र पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में सियालकोट स्टैलियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पेंशनर्स न करें ये गलती, वरना दिसंबर में नहीं आएगी पेंशन! 30 नवंबर है लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन

केंद्र सरकार के पेंशनर्स को 30 नवंबर 2026 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. ऐसा…

Last Updated: November 19, 2026 10:34:39 IST

Mathura Temple: ‘गुंबद टूटेगा…मंदिर बनेगा’, मथुरा को लेकर योगी के मंत्री का बड़ा ऐलान; मचा सियासी घमासान

Mathura Temple: यूपी के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में भव्य मंदिर बनने का…

Last Updated: November 19, 2026 09:56:05 IST

UPI से पेमेंट करना कारोबारियों को पड़ेगा महंगा? हर बिजनेस ट्रांजैक्शन पर लग सकता है ₹5 चार्ज

UPI से बिजनेस पेमेंट करने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए ₹5 चार्ज लग सकता है.…

Last Updated: November 19, 2026 09:40:16 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! 19 नवंबर को धड़ाम हुए दाम, जानें 1 किलो का नया भाव

Silver Price Today 19 November 2026: 19 नवंबर को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट…

Last Updated: November 19, 2026 09:38:16 IST

Watch Video: पत्नी को बिना बताए की दूसरी शादी, फिर मेरठ में मच गया संग्राम! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला

Meerut Viral Video: मेरठ में पति की कथित दूसरी शादी को लेकर दो पक्षों में…

Last Updated: November 19, 2026 09:24:20 IST

Watch Video IND vs NZ 1st Test: अंपायर के फैसले से नाराज हुए शुभमन गिल, डीआरएस को लेकर मैदान पर हुई बहस

Shubman Gill Umpire Controversy: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील खारिज…

Last Updated: November 19, 2026 09:04:04 IST