Live TV
Search
Home > क्रिकेट > पाकिस्तानी क्रिकेटर ने वीजा आवेदन में किया हेरफेर, PCB ने लगाया 2 साल का बैन, 1 लाख का जुर्माना भी…

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने वीजा आवेदन में किया हेरफेर, PCB ने लगाया 2 साल का बैन, 1 लाख का जुर्माना भी…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑलराउंडर हमजा नज़र पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है. उन पर वीजा आवेदन के दौरान गलत और अधूरी जानकारी देने का आरोप है. जांच के बाद पीसीबी ने उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रखने के साथ 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-07 17:05:51

Mobile Ads 1x1

Pakistan Cricket Board Ban of Hamza Nazar: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑलराउंडर हमजा नज़र पर बड़ी कार्रवाई की है. बोर्ड ने उन्हें घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दो साल के लिए बैन कर दिया है. इसके साथ ही हमजा पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. यह कार्रवाई वीजा आवेदन के दौरान कथित तौर पर गलत और भ्रामक जानकारी देने के मामले में की गई है. जिसने पीसीबी को एक्शन लेने पर मजबूर किया.

पीसीबी के मुताबिक, हमजा नज़र ने क्रिकेट बोर्ड के जरिए वीजा के लिए आवेदन करते समय पूरी और सही जानकारी नहीं दी थी. जांच में सामने आया कि उन्होंने कुछ जरूरी जानकारियां छिपाईं और आवेदन में ऐसी जानकारी दी, जिसे बोर्ड ने भ्रामक माना. इसके बाद पीसीबी ने मामले की पूरी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी.

जांच समिति ने हमजा को दिया अपना पक्ष रखने का मौका
जांच समिति ने उपलब्ध सबूतों की समीक्षा की और हमजा नज़र को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया. उनकी सफाई सुनने के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सौंप दीं. रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद पीसीबी ने दो साल के प्रतिबंध और 10 लाख पाकिस्तानी रुपये के जुर्माने का फैसला किया. कुलमिलाकर अब हमजा 2 साल के बाद ही टीम में वापसी कर पाएंगे.

पीसीबी ने दी सख्त चेतावनी
पीसीबी ने कहा कि गलत जानकारी देना, जरूरी तथ्यों को छिपाना और भ्रामक जानकारी देना बेहद गंभीर मामला है. बोर्ड के अनुसार, क्रिकेट से जुड़े हर व्यक्ति से ईमानदारी, जिम्मेदारी और पेशेवर व्यवहार की उम्मीद की जाती है. पीसीबी ने साफ कहा कि वह किसी भी व्यक्ति को बोर्ड या पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब करने की अनुमति नहीं देगा. हमजा नज़र पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में सियालकोट स्टैलियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं.

MORE NEWS