<
Categories: मनोरंजन

किशोर कुमार का वो गाना, जिसे टेबल पर लेटकर किया रिकॉर्ड, नशे में धुत होकर किया था ये काम

किशोर कुमार अपने गानों में अतरंगी एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक बार एक शराबी के किरदार के लिए गाना गाने के लिए टेबल की मांग की और इस तरह से गाना गाया कि वहां मौजूद आशा भोसले और बप्पी लहरी भी हैरान रह गए थे.

Kishore Kumar: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर किशोर कुमार अपने गानों के नाम पर काफी एक्सपेरिमेंट किया करते थे. कहा जाता है कि एक बार गाना रिकॉर्ड करने के लिए उन्होंने स्टूडियो में टेबल मंगा ली थी. इसके पीछे का कारण हैरान करने वाला है. लीजेंड्री सिंगर के अतरंगी एक्सपेरिमेंट का ये किस्सा साल 1984 का है. 1984 में आई फिल्म शराबी में उनका एक गाना ‘इंतहां हो गई इंतजार की’ था. ये गाना आज भी काफी पॉपुलर है और इसके कई वर्जन भी रिलीज किए जा चुके हैं. 

आशा भोसले ने इंटरव्यू में सुनाया था किस्सा

किशोर कुमार के इस किस्से के बारे में सिंगर आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे रिकॉर्डिंग के दौरान खुद स्टूडियो में मौजूद थीं और वहां पर बप्पी लहरी भी मौजूद थे. इसी बीच किशोर कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने गाने की सिचुएशन के बारे में पूछा. इस पर बप्पी लहरी ने बताया कि ये एक शराबी आशिक का सीन है, जो अपनी महबूबा के लिए नशे में गाना गाता है और उसके इंतजार में बैठा हुआ है. 

शराबी के किरदार में आए

इस सिचुएशन को सुनने के बाद किशोर कुमार थोड़ी देर एकदम शांत रहे. इसके बाद अचानक बोले कि अगर शराबी का किरदार है, तो वो सीधा रहकर गाना नहीं गा सकता. इसके बाद उन्होंने टेबल मंगाने को कहा. वे बोले ऐसा करो, मेरे लिए एक टेबल लेकर आओ. आज मैं सीधा रहकर नहीं लेटकर गाऊंगा. उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी  लोग चौंक गए. पहले सबको लगा कि वे मजाक कर रहे हैं लेकिन वे अपनी बात पर डटे रहे.  

टेबल पर लेटकर गाया गाना

स्टूडियो में टेबल आया और वो उस पर लेट गए.  उन्होंने अपना हाथ सिर के नीचे रखा और फिर पैर पर पैर चढ़ाया. इसके बाद टेबल मंगाया गया और वे स्टूडियो में टेबल पर लेट गए और म्यूजीशियन्स की तरफ करवट ले ली. उन्होंने माइक मांगा और शराबी के अंदाज में हिचकी लेते हुए पहली लाइन गाई. इसी तरह उन्होंने पूरा गाना गाया. ये गाना उस समय का हिट गाना था और इसे आज भी पसंद किया जाता है.

ये भी पढ़ें: हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख को कर रहे डेट? सोशल मीडिया की पोस्ट से बढ़ी अटकलें, शेयर कीं तस्वीरें

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST

Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…

Last Updated: October 8, 2026 17:37:17 IST

#MeToo आंदोलन के दौरान इस एक्ट्रेस ने लगाया था नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, एक्टर की मौत पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना पाटेकर की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए…

Last Updated: October 8, 2026 17:02:40 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 8, 2026 16:52:15 IST

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST