Amitabh Bachchan Movie: सिनेमाई दुनिया में एक ऐसी फिल्म थी, जिसे 12 निर्माताओं और उस दौर के तीन सुपरस्टार्स ने ठुकरा दिया था. लेकिन फिर एक हां ने फिल्म की ऐसी किस्मत बदली की उसने बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था.
अमिताभ बच्चन
साल 1978 में एक फिल्म रिलीज हुई, जिसने इतिहास रच दिया था. लेकिन इस फिल्म को पहले 12 निर्माताओं ने करने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं देव आनंद, धर्मेंद्र, जीतेंद्र जैसे 3 दिग्गज एक्टर्स ने मुख्य भूमिका निभाने से मना कर दिया था. फिर एक एक्टर की हां ने बॉलीवुड की दिशा बदलकर रख दी थी. जानिए आखिर क्या था फिल्म का नाम.
चंद्र बरोट के निर्देशन में साल 1978 में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डॉन’ रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉलीवुड की प्रतिष्ठित फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को एक खलनायक और एंग्री यंग मैन के रूप में प्रदर्शित करने का काम किया था.
दिग्गज सलीम-जावेद की जोड़ी द्वारा लिखी गई इस कहानी को शुरू में कोई प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा था. कम से कम 12 निर्माताओं द्वारा इस फिल्म को ठुकरा दिया गया था, क्योंकि उन्हें यकीन था कि दर्शक इस जॉनर की कहानी को बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे. इतना ही नहीं, उस समय के दिग्गज अभिनेता रहे देव आनंद, धर्मेंद्र और जीतेंद्र को यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन तीनों ने इसे अस्वीकार कर दिया। इस किरदार को सबने बहुत खतरनाक माना.
बाद में अभिनेता जीतेंद्र ने ही फिल्म निर्माताओं को अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया और उनसे सीधे संपर्क करने को कहा. उस वक्त अमिताभ बच्चन अपने करियर के अहम दौर से गुजर रहे थे. उन्होंने कहानी की ताकत को तुरंत समझ लिया और बिना किसी हिचक के फिल्म के लिए हामी भर दी. आगे चलकर यही फैसला उनके करियर और बॉलीवुड दोनों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ.
फिल्म ‘डॉन’ 12 मई, 1978 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को थिएटर्स में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले, बिग बी की एक और फिल्म ‘त्रिशूल’ सिनेमाघरों में आई थी. ‘डॉन’ की शुरुआत धीमी रही और सभी को लगा कि यह औसत प्रदर्शन ही कर पाएगी. लेकिन दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने धीरे-धीरे हालात बदल दिए. दर्शकों ने बिग बी के खतरनाक डॉन और डरपोक विजय के दोहरे किरदार को खूब पसंद किया था. इस फिल्म का गाना ‘खाइके पान बनारस वाला’ और डायलॉग ‘डॉन को पकड़ना, मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है’ बेहद चर्चित हुआ था.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…