<
Categories: देश

भारत बना रहा ऐसी मिसाइल, ब्रिटेन से लेकर इन 5 बड़े देशों तक होगी पहुंच, चीन का कोना-कोना होगा निशाने पर!

भारत की नई मिसाइल की शक्ति! अग्नि-V और K-6 से चीन का कोना-कोना और ब्रिटेन समेत 5 बड़े देश अब निशाने पर. जानिए भारत के इस अचूक हथियार की पूरी ताकत और रेंज.

भारत ने मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में एक ऐसी छलांग लगाई है जिसने दुनिया के शक्तिशाली देशों की नींद उड़ा दी है. वर्तमान में अग्नि-V की दहाड़ और भविष्य बनकर तैयार हो रही K-6 मिसाइल यह साफ संकेत दे रही है कि अब भारत की मारक क्षमता केवल एशिया तक सीमित नहीं है. ब्रिटेन से लेकर रूस तक और चीन के आखिरी छोर तक और कोना कोना, भारत अब कहीं भी सटीक प्रहार करने में सक्षम हो रहा है. आइये जानते हैं भारत के उस मिसाइल और उन 5 देशों के बारे में जिसे भारत जरुरत पड़ने पर आसानी से टारगेट कर सकता है…

भारत की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल अग्नि-V है, जो एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है जिसकी रेंज 5,000 किलोमीटर से ज़्यादा है और यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, लेकिन K-6 जैसी भविष्य की मिसाइलों की रेंज 12,000 किलोमीटर तक हो सकती है.

अग्नि-V

भारत की अग्नि-V (Agni-V) वर्तमान में देश की सबसे लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है. इसकी विशेषताएँ इसे एक घातक हथियार बनाती हैं. इसकी रेंज करीब 5,000 से 5,800 किलोमीटर है, यह बीजिंग (3,800 किमी) और मॉस्को (4,350 किमी) को सीधे निशाने पर ले सकता है. चीन का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा बचा हो जहाँ अग्नि-V न पहुंच सके. यह ठोस ईंधन से चलती है और इसे सड़क (Canister-based) से कहीं भी ले जाकर लॉन्च किया जा सकता है. हाल ही में इसमें MIRV तकनीक जोड़ी गई है, जिससे एक ही मिसाइल एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाकर अलग-अलग शहरों को निशाना बना सकती है.

K-6 मिसाइल

भारत की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना K-6 मिसाइल है. यह एक पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) होगी जो भारत को दुनिया की सबसे घातक नौसैनिक शक्तियों में शामिल कर देगी. इसकी अनुमानित रेंज 8,000 से 12,000 किलोमीटर तक हो सकती है. इसकी पहुँच यूरोप तक होगी जहां लंदन (6,700 किमी), पेरिस (6,600 किमी) और बर्लिन (5,900 किमी) की दूरी K-6 के लिए बेहद आसान होगी.

हाइपरसोनिक युग

लंबी दूरी की मिसाइलों के साथ-साथ भारत ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया है. हालांकि इसकी मारक क्षमता अभी लगभग 1,500 किलोमीटर है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी ‘रफ्तार’ है. यह ध्वनि की गति से 5 गुना ज्यादा तेज चलती है. यह मुख्य रूप से दुश्मन के युद्धपोतों और विमान वाहक जहाजों को तबाह करने के लिए बनाई गई है. इसकी टेढ़ी-मेढ़ी चाल (Maneuverability) के कारण दुनिया का कोई भी मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम इसे ट्रैक या नष्ट नहीं कर सकता.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST