<

विराट का नाम लेकर फैन ने किया ट्रोल, तो अश्विन ने तुरंत कोहली को घुमाया फोन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Virat Kohli-Ravichandran Ashwin: अश्विन ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे एक शख्स को करारा जवाब दिया, जिससे उसकी बोलती बंद हो गई. अश्विन ने फैन के एक ट्वीट पर विराट कोहली को फोन घुमा दिया. जानें क्या है पूरा मामला...

Virat Kohli-Ravichandran Ashwin: सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी कई बार ट्रोलिंग का सामना किया. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अश्विन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. ऐसे में अक्सर वह ट्रोलर्स को तीखा जवाब दे देते हैं. इस बीच एक फैन ने सोशल मीडिया पर अश्विन को ट्रोल किया, जिस पर अश्विन ने करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी. फैन का कहना है कि अश्विन अप्रत्यक्ष तौर रूप से विराट कोहली के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. फैन ने इस पोस्ट में दावा किया कि रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली पर हमला करते हुए रोहित शर्मा को बेहतर टी20 खिलाड़ी बताया है. इसके बाद अश्विन ने उसी पोस्ट पर फैन को कड़ा जवाब भी दिया. अश्विन ने सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी अटकलों पर भी रोक लगाया, जिसमें कहा जा रहा था कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे मुकाबले के विश्लेषण के दौरान अश्विन ने कोहली के खिलाफ बयान दिया था.

अश्विन ने विराट कोहली को लगाया फोन

रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली ने कई सालों तक साथ में भारत के लिए क्रिकेट खेला है. ऐसे में उन दोनों के बीच स्ट्रांग बॉन्ड बना हुआ है. इन दोनों खिलाड़ियों ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था. जब सोशल मीडिया पर किसी फैन ने अश्विन पर आरोप लगाया, तो उन्होंने तुरंत विराट कोहली को फोन मिला दिया. अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैंने अभी विराट से इनडायरेक्ट हमले को लेकर चिंता जताई और सोशल मीडिया पर इस तरह की क्लिकबेट फैन वॉर देखकर हम दोनों खूब हंसे. हमें एक-दूसरे से जुड़ने और बात करने का मौका देने के लिए शुक्रिया.’ अश्विन ने साफ किया कि उनके और विराट कोहली के बीच कोई अनबन नहीं है.

क्या था फैन का पोस्ट?

दरअसल, अश्विन ने गुवाहाटी में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे मैच का रिव्यू किया था. इसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. इस दौरान अश्विन ने बताया कि अब भारतीय टीम किस तरह कंजरवेटिव सोच से निकलकर आक्रामक और हाई टेम्पो क्रिकेट खेल रही है. इस दौरान अश्विन ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का जिक्र किया. इसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के जबरदस्त कैच की जमकर तारीफ की. हालांकि अश्विन ने विराट कोहली की उस पारी के बारे में नहीं बताया, जिसमें कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रन बनाए थे. इसके दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अच्छा स्कोर खड़ा किया था. इस वीडियो की क्लिप शेयर करते हुए फैन ने आरोप लगाया कि अश्विन ने इनडायरेक्टली विराट कोहली पर निशाना साझा और रोहित शर्मा की तारीफ की.

अक्सर चलता रहता है फैन वॉर

बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर फैन वॉर चलता रहता है. अपने फेवरेट क्रिकेटर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. रोहित और विराट कोहली के फैंस के बीच अक्सर फैन वॉर देखने को मिलती है. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी और कोहली के फैंस के बीच भी ऐसी ट्रोलिंग देखने को मिलती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST