Bharti Singh Boy Name Ceremony: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर, 2025 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था. अब उन्होंने बच्चे का नामकरण कर दिया है. जानिए क्या है नाम और उसका मतलब.
bharti singh baby boy name
Bharti Singh Boy Name Meaning: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे का नाम सार्वजनिक कर दिया है. नामकरण समारोह के बाद दंपति ने अपने दूसरे बच्चे के नाम की घोषणा की, जिसका उनके प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. अपने बेटे के नामकरण संस्कार की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने नाम रिवील किया है.
भारती सिंह और हर्ष ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बेटे के नामकरण समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं. इस अवसर पर भारती ने लाल रंग का सूट पहन रखा है, जबकि हर्ष और उनके बड़े बेटे ने एक जैसे कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है. आपको बता दें कि टीवी के इस लोकप्रिय जोड़े ने अपने दूसरे बच्चे का नाम यशवीर रखा है. पोस्ट के कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी के साथ ‘यशवीर’ लिखा है. वहीं दोनों अपने नवजात शिशु को प्यार से काजू बुलाते हैं.
यशवीर नाम का अर्थ गौरवशाली, बहादुर और कीर्ति प्राप्त करने वाला होता है. यह नाम संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है यश, जिसका अर्थ है कीर्ति या गौरव और वीर, जिसका अर्थ है साहसी या योद्धा. इस प्रकार यशवीर नाम ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो वीरता के साथ सफलता और सम्मान प्राप्त करता है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट आते ही कमेंट्स का बाढ़ आ गई. प्रशंसकों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारों ने भी बच्चे और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं, इस कड़ी में सुनील शेट्टी, करिश्मा तन्ना, गौरव गेरा और रुबीना दिलाइक जैसे कई बड़े सितारों ने रिएक्ट किया और बच्चे को आशीर्वाद दिया. सभी ने बच्चे के नाम की प्रशंसा की और इसे बहुत प्यारा नाम बताया. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि नाम जितना सुंदर है, बच्चा भी उतना ही प्यारा है.
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…