<

RCB vs SRH: कोहली की आरसीबी से भिड़ेगी ईशान की सनराइजर्स, कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला? कैसे देखें LIVE

RCB vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार को एम चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन का सामना सनराइजर्स हैदराहाद से होगा. ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमों की स्क्वाड विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी हुई है. जानें कब-कहां देख सकेंगे लाइव मैच...

RCB vs SRH Live Streaming: 28 मार्च (शनिवार) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन शुरू होने जा रहा है. इस नए सीजन का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमों में विस्फोटक बल्लेबाज हैं. आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. पिछले साल आईपीएल का खिताब उठाने वाले आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) की टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगी. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ईशान किशन की कप्तानी में पहला मुकाबला खेलेगी, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की जिम्मेदारी ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के कंधों पर आ गई है. भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी अपनी टीम के लिए आईपीएल का खिताब जिताने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. SRH की टीम में ईशान और अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी हैं. वहीं, आरसीबी की टीम में भी फिल साल्ट, विराट कोहली, जितेश शर्मा, रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं. फैंस इस रोमांचक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में हम आपको इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स बताने जा रहे हैं.

कब-कहां खेला जाएगा RCB-SRH का मुकाबला?

RCB और SRH का मुकाबला शनिवार (28 मार्च) को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए शाम 7 बजे टॉस होगा. यह रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आरसीबी का होम ग्राउंड है.

टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

फैंस RCB बनाम SRH का मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देख सकेंगे.

मोबाइल पर कैसे देखें मुकाबला?

आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस अपने मोबाइल फोन में एप पर लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2026 के पहले मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा. पिछले साल RCB की विक्ट्री परेड के दौरान हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले फैंस के सम्मान में उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया है. इसका मतलब है कि चिन्नास्वामी में बिना किसी बड़े कार्यक्रम के आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST