<

RCB W vs UPW W WPL 2026: खाता खोलने उतरेगी यूपी, मंधाना की नजर दूसरी जीत पर, कहां देख पाएंगे लाइव?

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज 12 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB W) और यूपी वॉरियर्स UP वॉरियर्स की टीम आमने सामने होगी. आरसीबी की टीम एक मैच जीत चुकी है. जबकि यूपी को पिछले मैच में हार मिली थी.

नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग 2026 (Women’s Premier Legaue 2026) का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB W) और UP Warriorz (UPW W) के बीच खेला जाएगा.  यह मैच सोमवार 12 जनवरी 2026 को खेला जाएगा. टॉस शाम 7 बजे और  मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. मुकाबला नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी और भी जानकारियां.
आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है.  उनकी टीम में बल्लेबाजों की गहराई और मैच जीतने की जुझारूपन की झलक पहले ही देखने को मिल चुकी है.  पिछला मैच उन्होंने आखिरी ओवर में जीतकर साबित किया था कि दबाव में भी उनका हौसला मजबूत है. साल 2023 की यह चैंपियन टीम यूपी के खिलाफ मुकाबले को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी.

यूपी को पहली जीत की तलाश

वहीं यूपी वॉरियर्स भी किसी से कम नहीं हैं. अनुभवी खिलाड़ियों और विदेशी टैलेंट्स के दम पर यह टीम अपनी ताकत दिखा सकती है. इस सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उन्हें दूसरे ही मैच में गुजरात से हार का सामना करना पड़ा था. देखना होगा कि आज उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

कहां देख पाएंगे लाइव?

मैच देखने के लिए भारत में फैंस को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा. जबकि मोबाइल और लैपटॉप पर जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. पिच की बात करें तो डी वाई पाटिल मैदान की पिच बैट्समैन और गेंदबाज दोनों के लिए संतुलित है. बल्ले से रन बनाना आसान है, लेकिन गेंदबाजों को भी विकेट लेने का अच्छा मौका मिलेगा. दोनों टीमों में मैच विजेता खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता है.

आरसीबी का स्क्वॉड: स्मृति मांधना (कप्तान)ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्कराधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार.

यूपी वॉरियर्स का स्क्वॉड: श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, क्लो टायरोन, शिरपा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, सुमन मीना, जी तृषा, प्रतिका रावल.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST