<

IND vs NZ: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां खेला जाएगा दूसरे वनडे; कैसे देख पाएंगे लाइव

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे खंडेरी के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानते हैं यह मैच कितने तारीख को होगा और इस मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां होगा.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. पहले वनडे में जीतने वाली टीम इंडिया की नजर इस सीरीज को जीतने पर होगी वहीं, न्यूजीलैंड की टीम जीत की लय पकड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. पहला वनडे कड़े मुकाबले के बाद समाप्त हुआ, जिसके चलते दूसरा मैच और भी रोमांचक माना जा रहा है.

यह मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होगी. मैच का लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर होगा. बता दें कि राजकोट का मैदान आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों की भूमिका भी अहम हो जाती है. ओस की भी संभावना रहती है तो टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

भारतीय टीम युवा जोश और अनुभव का अच्छा संतुलन लेकर उतर रही है. कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे भरोसेमंद नाम शामिल हैं. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर राहुल संभाल सकते हैं. गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा   विपक्षी बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं.

न्यूजीलैंड भी कम नहीं

वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी किसी से कम नहीं है. कीवी टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है, जो विदेशी परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है. उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संयम और आक्रामकता का सही तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे, जबकि गेंदबाज भारत की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को शुरुआती झटके देने पर फोकस करेंगे. हेनरी निकोलस और डेवॉन कॉन्वे ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी की. उनसे भारत को सावधान रहना होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST