भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के लिए पिछले फाइनेंशियल ईयर में सबसे ज्यादा टैक्स देकर रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने इसमें कुल 23.84 करोड़ का इनकम टैक्स जमा किया है. यह दूसरी बार है जब पंत ने यह उपलब्धि हासिल की है.
ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के लिए भरा सबसे ज्यादा टैक्स.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है. जो काम कई क्रिकेटर अपने जीवन में नहीं कर पाते हैं, वो ऋषभ पंत ने कर दिखाया हैं. रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में उत्तराखंड के सबसे अधिक व्यक्तिगत टैक्स देने वाले नागरिक बन गए हैं. उन्होंने इस अवधि में कुल 23.84 करोड़ का इनकम टैक्स जमा किया है. यह लगातार दूसरा मौका है, जब ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले नागरिक का स्थान हासिल किया है.
ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है और वह राज्य के प्रमुख खेल सितारों में शामिल हैं. हालांकि वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन उत्तराखंड से उनका संबंध हमेशा मजबूत रहा है. उनकी कमाई का स्रोत क्रिकेट सैलरी, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और कई बड़े ब्रांडों के एडवरटाइजमेंट हैं. उनकी कुल नेटवर्थ करीब 150 करोड़ रुपये बताई जाती है.
ऋषभ पंत को आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले दो सीजन के लिए 27 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर शामिल किया था. लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के बाद वह 2026 आईपीएल सीजन के बाद अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौटे. भारतीय क्रिकेट के अन्य बड़े खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह ऋषभ पंत भी अपनी कमाई पर बड़ा टैक्स भुगतान करते हैं. विराट कोहली ने फाइनेंशियल 2023-24 में लगभग 66 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया था.
क्रिकेट के मैदान पर ऋषभ पंत ने कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने भारत के लिए 50 टेस्ट, 31 वनडे और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 3557 रन, वनडे में 871 रन और टी20 में 1209 रन बनाए हैं. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है, जहां उन्होंने 139 मैचों में 3865 रन बनाए हैं. उनकी मेहनत और सफलता उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल करती है.
Today Weather 5 October 2026: IMD ने आज, 5 अक्टूबर को दिल्ली के लिए अलर्ट…
'Drishyam 3: The Conclusion' Box Office Collection Day 3: 'दृश्यम 3' ने पहले वीकेंड में…
KKK 15 Winner: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के…
Bihar Crime: घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए. घर पहुंचकर लड़की ने…
Petrol and diesel prices today October 5: भारत में फ्यूल की कीमतें रेगुलर अपडेट होती…
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…