<

Shamli: एक लाख के इनामी बदमाश का हुआ एनकाउंटर, फुरकान पर दर्ज थे 20 मुकदमे, मुकीम काला गैंग के लिए करता था काम

UP News: कैराना निवासी कुख्यात बदमाश फुरकान की पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई. फुरकान पर हत्या, रंगदारी जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज थे और वह मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था.

Shamli, Uttar Pradesh: शामली जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कैराना निवासी कुख्यात बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. बता दें कि फुरकान पर 1 लाख रु. का इनाम रखा गया था. 

फुरकान कुख्यात मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य था और कैराना पलायन प्रकरण का मुख्य आरोपी माना जाता था. उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, रंगदारी सहित 20 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे.

मुखबिर से मिली सूचना

पुलिस को एक मुखबिर के जरिये ये सूचना मिली थी कि फुरकान कैराना क्षेत्र में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर ही पुलिस ने बुधवार दोपहर को कैराना क्षेत्र की घेराबंदी कर दी. फुरकान ने जैसे ही पुलिस को देखा उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में फुरकान को कई जगह गोली लग गई, जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फुरकान पर था एक लाख रु का इनाम

फुरकान का नाम राज्य के कुख्यात आरोपियों में शामिल था और पुलिस काफी लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी  घोषित किया गया था. जानकारी के अनुसार वह कैराना क्षेत्र में अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए विशेष कुख्यात था. विशेष रूप से, कैराना से हुए पलायन के मामले में उसका नाम प्रमुखता से सामने आया था. वह मुकीम काला जैसे खूंखार गैंगस्टर के गिरोह का सक्रिय सदस्य था.  

20 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

पुलिस के अनुसार, फुरकान के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी वसूलना और गैंगस्टर एक्ट के तहत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. उसकी गिरफ्तारी के लिए  पुलिस कई सालों से पुलिस लगातार दबिश बना रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल रहा था. उसकी आपराधिक गतिविधियों ने क्षेत्र में भय का माहौल बना रखा था. बता दें कि मुकीम काला गैंग के सदस्य शामली के साथ ही मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

फिर जेनसन हुआंग बनेंगे Nvidia के CEO? एलन मस्क ने लेटर में ऐसा क्या लिखा, कंपनी के उड़े होश

Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…

Last Updated: November 16, 2026 08:46:46 IST

Gold Price 16 November 2026:: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…

Last Updated: November 16, 2026 08:39:10 IST

Watch Video: ‘सैयारा’ के इश्क का चढ़ा ऐसा खुमार! चलती बाइक पर कपल का Liplock हुआ वायरल ; पुलिस के सामने पकड़ने पकड़े कान

Watch Video: हाईवे पर चलती बाइक पर कपल का Liplock करते वीडियो वायरल हो रहा…

Last Updated: November 16, 2026 08:36:50 IST

पहले की हत्या, फिर लाश के साथ 3 बार किया रेप; अब सीएम योगी के सिंघमों दी ऐसी सजा; जानकर मिलेगा सुकून

Kannauj Double Murder Case: 4 नवंबर की रात गुरसहायगंज कस्बे में एक जर्जर PHC बिल्डिंग…

Last Updated: November 16, 2026 08:32:08 IST

Bihar News: झूठा किया छठ का प्रसाद, तो मां बनी हैवान…4 साल की मासूम में बरसा कहर; पीट-पीटकर ली जान

Bihar News: समस्तीपुर में छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की…

Last Updated: November 16, 2026 08:18:36 IST

Petrol Diesel Price: छठ पर तेल का दाम बढ़ा या घटा? दिल्ली से पटना तक जानें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 16 November 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है,…

Last Updated: November 16, 2026 07:23:40 IST