<

‘हर दिन तुक्का नहीं…’, ‘एक्सप्लोसिव’ अभिषेक शर्मा पर ऋषभ पंत का ‘विस्फोटक’ बयान, जानें ऐसा क्या कह दिया?

टी20 वर्ल्ड कप: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का कहना है कि अभिषेक शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. उनकी मौजूदा फॉर्म और कंसिस्टेंसी कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उनकी आक्रामक रणनीति है, जिस पर वो भरोसा करते हैं.

Rishabh Pant On Abhishek Sharma: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. ऋषभ पंत का मानना है कि अभी के समय में दुनिया में कोई भी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से ज्यादा खतरनाक नहीं है. पंत ने युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की कंसिस्टेंसी और टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी के अंदाज को लेकर बातचीत की. इंडिया टुडे के सलाम कार्यक्रम में बोलते हुए ऋषभ पंत ने कहा कि अभिषेक शर्मा का मौजूदा फॉर्म कोई इत्तेफाक नहीं है. पंत ने कहा कि अभिषेक जो भी कर रहा है, वो सब उसके पक्ष में काम कर रहा है. अभिषेक के छक्के मारने की काबिलियत कोई संयोग नहीं है, बल्कि ये सच में कमाल की बात है. बता दें कि ऋषभ पंत खुद भी आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने कई मौकों पर भारतीय टीम के लिए यादगार पारियां खेली हैं. खासकर टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं.

‘हर दिन तुक्का नहीं…’

ऋषभ पंत ने इंडिया टुडे के प्रोग्राम में बातचीत करते हुए कहा कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कोई भी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से ऊपर नहीं है. अभिषेक बहुत ही ज्यादा कंसिस्टेंट है. इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अभिषेक शर्मा ने अपना पीक लेवल बरकरार रखा है. पंत ने आगे कहा कि इसका मतलब है कि अभिषेक शर्मा का तरीका सही है और वो उस पर पूरा भरोसा करता है. ऋषभ पंत का कहना है कि हर दिन ऐसा नहीं हो सकती है.
बता दें कि अभिषेक शर्मा अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं. उन्हें भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद और आक्रामक खिलाड़ी हैं, जो पहली गेंद से ही बड़े शॉट लगाने का दम रखते हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं.

अभिषेक शर्मा का करियर

बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में भारतीय टीम के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अभिषेक शर्मा ने अभी तक कुल 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान अभिषेक के बल्ले से 1,297 रन आए हैं. इस दौरान अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 195 के करीब रहा है. हाल में अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. 7 फरवरी को भारतीय टीम टी20 विश्व के अभियान की शुरुआत करेगी. इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा का बड़ा रोल रहने वाला है. अभिषेक शर्मा ओपनर के तौर पर पारी की शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ा देते हैं. अभिषेक शर्मा पहली गेंद से ही बड़े शॉट लगाकर खेलने के लिए जाने जाते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पर बादलों का डेरा! क्या फिर धुल जाएगा IPL का बड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा का मौसम?

KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…

Last Updated: April 9, 2026 15:38:47 IST

Dhurandhar 2: पकड़ी गई आदित्य धर की चोरी? मुकदमा दर्ज, मामला सुन फैंस के उड़े होश

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…

Last Updated: April 9, 2026 15:34:26 IST

नर्मदा में बहाया 11 हजार लीटर दूध: श्रद्धा और सवाल के बीच आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर भक्तों ने अटूट आस्था का परिचय…

Last Updated: April 9, 2026 15:32:14 IST

इस मूलांक के लोगों की किस्मत होती है जबरदस्त,कभी नहीं मानते हार, रणवीर सिंह से भी जुड़ा है कनेक्शन

Numerology: आज हम बात करेंगें एक ऐसे मूलांक के बारे में जिसके लोग जन्म से…

Last Updated: April 9, 2026 15:22:22 IST

संबंध बनाने के लिए शादीशुदा महिला से की जबरदस्ती, मना करने पर प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, बेडबॉक्स में मिला शव

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 9, 2026 15:21:56 IST

IIT से लेकर हार्वर्ड तक…, कितने पढ़े लिखे हैं Gyanesh Kumar? जानें वाराणसी से क्या है कनेक्शन

Who Is Gyanesh Kumar: 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार बचपन से…

Last Updated: April 9, 2026 15:01:19 IST