<

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, ‘हिटमैन’ की IPL सैलरी से ज्यादा है कीमत; जानें खासियत

Ritika Sajdeh New Apartment: रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं. इस अपार्टमेंट की डील के लिए रितिका ने सिर्फ 1.30 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है.

Ritika Sajdeh New Apartment: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने अपने नए अपार्टमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं. रितिका सजदेह ने हाल ही में मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत रोहित शर्मा की IPL सैलरी से भी ज्यादा है. यह नया अपार्टमेंट मुंबई के पॉश प्रभादेवी इलाके में लोकेटेड है. इस नए घर की कीमत करीब 26.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रितिका सजदेह ने पिछले साल दिसंबर में यह अपार्टमेंट खरीदा, जिसके लिए उन्होंने करीब 1.31 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज दिए.

हालांकि अभी तक रोहित शर्मा और रितिका की ओर से इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा और रितिका का यह लग्जरी अपार्टमेंट प्रभादेवी इलाके में आहूजा टावर्स में है, जो एक लग्जरी 4BHK अपार्टमेंट हैं. प्रभादेवी मुंबई के अहम कमर्शियल एरिया और लाइफस्टाइल हब्स से बेहतरीन कनेक्टिविटी देता है. ऐसे में आइए जानते हैं रितिका के नए लग्जरी अपार्टमेंट की खासियत…

रितिका के नए अपार्टमेंट की खासियत

रितिका सजदेह का नया अपार्टमेंट 2,740 स्क्वायर फीट का है. उनका घर एक हाईराइज बिल्डिंग में है. इस घर के लिए तीन गाड़ियों के लिए पार्किंग का स्पेस भी है. रितिका का यह नया अपार्टमेंट बिल्कुल प्राइम लोकेशन पर है. सिर्फ इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने पहले भी इसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट खरीदा हुआ है, जो 29वें फ्लोर पर है. रोहित शर्मा के आलीशान अपार्टमेंट से 270 डिग्री का व्यू मिलता है. गेट खोलते ही घर के सामने अरब सागर का नजारा का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. अब रितिका सजदेह ने भी इसी बिल्डिंग में नया अपार्टमेंट लिया है.

रोहित शर्मा की IPL सैलरी

रितिका सजदेह के नए अपार्टमेंट की कीमत रोहित शर्मा की वर्तमान सैलरी से भी ज्यादा है. रितिका ने 26.3 करोड़ रुपये की कीमत पर अपार्टमेंट खरीदा है, जबकि रोहित शर्मा की IPL सैलरी 16.30 करोड़ रुपये है. मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें IPL 2026 के लिए 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. इससे पहले साल 2022-2024 के दौरान रोहित शर्मा की IPL सैलरी 16 करोड़ और साल 2018-2021 के दौरान 15 करोड़ रुपये थी.

रितिका सजदेह क्या करती हैं?

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह सक्सेसफुल स्पोर्ट्स मैनेजर हैं. वह लंबे समय से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का काम कर रही हैं. इसके अलावा रितिका कॉर्नरस्टोन नाम की एक पीआर एजेंसी भी चलाती हैं, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार का मैनेजमेंट देखती हैं. इस लिस्ट में सारा अली खान, अनन्या पांडे, वरुण धवन, विजय देवरकोंडा और वरुण धवन जैसे नाम शामिल हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST