<

‘मैच विनर को बचाओ…’, जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज करना क्यों जरूरी? पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

Jasprit Bumrah Workload: पूर्व भारतीय क्रिकेटर उथप्पा ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि बुमराह एक मैच विनर हैं, जिन्हें फिट रखना बेहद जरूरी है.

Jasprit Bumrah Workload: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने चेतावनी दी है. भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि बुमराह का वर्कलोड मैनेज करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बुमराह का एक्शन और तेज रफ्तार उन्हें दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक बनाती है. हालांकि इससे उनके शरीर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है. ऐसे में उन्हें पूरी तरह से फिट रखने के लिए उनका वर्कलोड मैनेज करना बेहद जरूरी हो जाता है.
दरअसल, हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली. इस सीरीज में बुमराह को रेस्ट दिया गया था. इसके बाद उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की. इस सीरीज के शुरुआती 4 मैचों में से एक मैच में बुमराह निजी कारणों के चलते नहीं खेल पाए थे, जबकि एक मैच रद्द हो गया. ऐसे में बुमराह ने इस सीरीज में अभी तक 2 मैच खेले हैं. अब वह सीरीज का पांचवा और आखिरी टी20 मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं.

मैच विनर को बचाने की सलाह

जियोस्टार के क्रिकेट लाइव प्रोग्राम पर रॉबिन उथप्पा ने जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बात की. उन्होंने कहा, ‘वह बेमिसाल मैच विनर हैं और उनके कार्यभार का प्रबंध करना बेहद जरूरी है. तेज गेंदबाजी शायद इस खेल का सबसे मुश्किल कौशल है. बुमराह इसे बेहद तेज गति और चुनौतीपूर्ण एक्शन के साथ करते हैं.’ उथप्पा ने आगे कहा, ‘आप उनको पूरी तरह से फिट बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन साथ ही आप यह भी चाहते हैं कि वह पर्याप्त क्रिकेट खेलें.’ उन्होंने कहा कि सभी बुमराह की प्रतिभा को अच्छी तरह जानते हैं. उथप्पा ने उम्मीद जताई कि बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाले मैचों में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेंगे.

डेल स्टेन ने की भारतीय टीम की तारीफ

इस टी20 सीरीज में अभी तक साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है. इसको लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि उनकी टीम ने भारत दौरे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. स्टेन ने कहा, ‘टेस्ट सीरीज जीतना शानदार रहा और उन्होंने वनडे में भी कड़ी चुनौती पेश की. पहले वनडे में टॉस जीतने के बावजूद वह हार गए थे. अगर वे वह मैच जीत जाते, तो वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर सकते थे.’ डेल स्टेन ने कहा कि अगर भारत टी20 सीरीज जीतता है, तो वह इसका हकदार है.

कैसी रही टी20 सीरीज?

साउथ अफ्रीका भारत दौरे पर आई हुई है. पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से करारी शिकस्त दी. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज हुई, जिसमें भारत ने 2-1 से जीत हासिल की. फिर 5 मैचों की टी20 सीरीज हुई. अभी तक इस सीरीज में 4 मैच हुए हैं, जिसमें से एक मुकाबला रद्द हो चुका है. फिलहाल भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है. अब इस टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा. अगर भारत को सीरीज जीतना है, तो आखिरी मुकाबला जीतना होगा. वहीं, साउथ अफ्रीका इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST