India News (इंडिया न्यूज), Rohit Sharma On T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में कुछ महिने पहले ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है। भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। अब रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद का अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने से उनकी जिंदगी कैसे बदल गई। हाल ही में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच जीता था
रोहित शर्मा ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य विश्व कप जीतना था, इस विश्व कप जीत के बाद मेरी जिंदगी में जान आ गई। रोहित शर्मा मराठी भाषा में बोल रहे थे। इसके बाद लोगों का उत्साह देखने लायक था। भारतीय कप्तान ने कहा कि रिटायरमेंट के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था, इसलिए मैंने टी20 विश्व कप जीतने के बाद इंटरनेशनल टी20 को अलविदा कह दिया। रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Rohit Sharma On T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की जीत पर रोहित शर्मा
— Two_Sixty_Four (@Two_Sixty_Four) October 3, 2024
भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने से चूक गई। फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने हराया। इस तरह भारतीय टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनने से चूक गई, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम कर लिया। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता था। इस तरह रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। हालांकि इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया।