<

रोहित शर्मा IN या OUT? 2027 वर्ल्ड कप से पहले BCCI ने बुलाई बड़ी बैठक, गंभीर-अगरकर-लक्ष्मण करेंगे भविष्य पर मंथन

2027 World Cup से कटेगा रोहित शर्मा का पत्ता? BCCI की हाई-लेवल बैठक में गंभीर, अगरकर और लक्ष्मण रोहित के वनडे भविष्य, खिलाड़ियों की फिटनेस और बड़े फैसलों पर मंथन करेंगे.

BCCI Review Meeting: मुंबई में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एक अहम और हाई-लेवल समीक्षा बैठक होने जा रही है. इस बैठक में 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के भविष्य और कप्तान रोहित शर्मा की जगह को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है.

बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) से ठीक पहले बुलाई गई इस बैठक में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल होंगे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय टीम के आगे के रास्ते को तय करना है.

2027 वनडे विश्व कप और रोहित शर्मा का भविष्य

रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर सवाल तब उठे, जब चयन समिति और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच अलग-अलग राय की खबरें सामने आईं. भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान ऐसी खबरें थीं कि चयनकर्ता अब रोहित से आगे बढ़कर 2027 विश्व कप के लिए युवाओं की नई टीम तैयार करना चाहते हैं.

लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित के संन्यास की खबरें भी तेज हो गई थीं, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने उनका समर्थन किया. इसके बाद रोहित ने लॉर्ड्स के मैदान पर 138 रनों की शानदार पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया और यह साबित किया कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है.

‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को होने वाली बैठक में यह साफ हो जाएगा कि क्या रोहित 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप तक भारत के सलामी बल्लेबाज बने रहेंगे, या फिर आने वाली द्विपक्षीय सीरीज से टीम उनके विकल्प की तलाश शुरू कर देगी.

खिलाड़ियों की फिटनेस और विदेशी प्रदर्शन

इस बैठक में सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़े मुद्दों पर भी बात होगी, हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारतीय सीमित ओवरों की टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं. इंग्लैंड में वनडे सीरीज 2-1 से हारने और टी-20 में मिली नाकामियों पर इस बैठक में खुलकर चर्चा होगी.

प्रमुख खिलाड़ियों की लगातार चोटों को रोकना बोर्ड की प्राथमिकता है. वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख वाली स्पोर्ट्स साइंस टीम हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी के कार्यभार (वर्कलोड) और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस से जुड़े प्लान पर अपनी रिपोर्ट रखेगी.

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के अनुबंध को लेकर भी बातचीत होगी. बोर्ड इस बात पर फैसला करेगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले चयन समिति में बदलाव किया जाए या इसी टीम को बरकरार रखा जाए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST