इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Rohit Sharma Out on 0 in First Over : भारत पाकिस्तान मैच के पहले ओवर में ही रोहित शर्मा आउट हो गए। शाहीन अफरीदी की अंदर आती गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए। मैच के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला। जिसके बाद अपनी पहली गेंद खेल रहे रोहित शर्मा शाहीन अफरीदी की तेज गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। पहले ओवर में भारत का स्कोर 2 रन पर 1 विकेट रहा।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली बैटिंग करने उतरे। वहीं अब भारतीय फैंस की निगाहें कोहली और राहुल पर टिकी हैं।
Rohit Sharma Out on 0 in First Over
टी20 विश्व कप में आज तक पाकिस्तानी गेंदबाज कोहली को आउट नहीं कर पाए हैं। विराट कोहली को विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में अव्वल माना जाता है। क्रिकेट इतिहास का कोई भी रिकॉर्ड उनकी पहुंच से दूर नहीं है। वैसे विराट कोहली को अभी तक टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर जीत नहीं मिली है।
टी20 विश्व कप में उनके नंबरों की बात है, कोहली ने अब तक सिर्फ 16 पारियों में 86.33 की औसत से 777 रन बनाए हैं। वह पिछले संस्करण में सर्वाधिक स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज थे, जिसमें भारत सेमीफाइनल में बाहर हो गया था।
भारतीय बल्लेबाजों को शाहीन अफरीदी से सावधान रहने की जरूरत होगी। आज मैच के पहले ओवर में ही अफरीदी ने रोहित को शून्य पर आउट किया। इसके साथ ही 21वीं बारपहले ही ओवर में विकेट झटका है।
Connect With Us: Twitter Facebook