<
Categories: खेल

रोहित शर्मा की पत्नी ने क्रिकेट मैदान पर मचाया कलेश! पूर्व कप्तान के छूटे पसीने; वीडियो वायरल

India Won T20 WC 2026: रितिका और रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं.

India Won T20 WC 2026: भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप पर लगातार दुसरी बार कब्ज़ा कर लिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार दुसरी बार टी20 विश्व कप जीते हो और यह टीम इंडिया ने कर दिखाया है और शायद ये रिकॉर्ड अब आसानी से कोई टीम नहीं तोड़ पाएगी. इस ऐतिहासिक मौके पर दो भारतीय कप्तान मौजूद थे जिन्होंने पहले यह उपलब्धि हासिल की है. रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी. ये दोनों खिलाड़ी सेमीफाइनल मैच में भी अपनी पत्नियों के साथ देखे गए थे, फिर साक्षी धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ जब उन्होंने बुमराह की एक गेंद को विकेट समझकर जश्न मनाया. वहीं फाइनल मुकाबले में साक्षी धोनी नहीं आईं थी लेकिन रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितीका के साथ पहुंचे थे. अब रितिका और रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो टॉस हारकर भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी और जिसकी उम्मीद थी वही हुआ. भारतीय टीम ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन साझेदारी निभाते हुए पावरप्ले(6 ओवर) में 92 रन ठोक डाले. शुरुआती दो ओवरों में जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 12 रन थे तब लगा कि कीवी गेंदबाज शायद आज हावी हो जाएंगे. लेकिन वो तो बस ‘खामोशी से पहले का सन्नाटा’ था. इसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जो गियर बदला, उसने न्यूजीलैंड के पेस अटैक की धज्जियां उड़ा दीं.

अभिषेक का 18 गेंदों में 50

अगले 4 ओवरों में 80 रन कूटकर भारतीय ओपनर्स ने कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. दबाव का आलम यह था कि कीवी गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ पूरी तरह भूल गए और एक के बाद एक कई वाइड गेंदें फेंकने पर मजबूर हो गए. इस बीच अभिषेक शर्मा ने तो जैसे आग उगलना शुरू किया और महज 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. जो पावरप्ले संभलकर खेलने के लिए जाना जाता है, अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जाड़े.

संजू का अर्धशतक का हैट्रिक

संजू ने लगातार तीन मैचों में (97, 89, 89) अर्धशतकीय पारी खेली है. इस तरह से संजू ने अर्धशतक की हैट्रिक लगा दी है. उनके इस पारी में 5 चौके 8 छक्के शामिल हैं. 

ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी और शानदार फील्डिंग

ईशान किशन ने भी 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े यही नहीं उन्होंने  शानदार फील्डिंग करते हुए 2 शानदार कैच भी लपके.

तिलक वर्मा और शिवम दुबे की बेहतरीन फिनिशिंग

शिवम दुबे ने शानदार तरीके से भारतीय पारी को फिनिश किया उन्होंने इस दौरान 26 रन बनाएं. जिसमें 3 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे. तिलक वर्मा ने 18 रन बनाकर भारतीय पारी को खूबसूरत अंजाम दिया. इससे पहले हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाएं जबकि कप्तान सूर्या शुन्य पर ही आउट हो गए.

बुमराह और अक्षर का जलवा बरकरार

जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल ने कुल 3 विकेट चटकाए, हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट लिए, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी नहीं थमे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड कमाई 477 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…

Last Updated: October 20, 2026 06:20:47 IST

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST