एक महिला ने तीसरे वनडे के दौरान होटल में प्रवेश करते समय रोहित शर्मा का हाथ पकड़ लिया और मदद की गुहार लगाने लगी.
भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान जब रोहित शर्मा होटल में जा रहे थे, तब एक महिला ने सेक्योरिटी के सामने ही जाकर उनका हाथ पकड़ लिया और मदद की गुहार लगाने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी.
वीडियो में महिला सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए रोहित शर्मा के करीब पहुंच जाती है. रोहित उस समय इस स्थिति से अनजान दिखाई देते हैं और अचानक हुई इस घटना से हैरान नजर आते हैं. बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उस महिला को वहां से हटा लिया. लेकिन महिला मदद की गुहार लगाती रही. वीडियो में महिला ने अपना नाम सरिता शर्मा बताया. उसने कहा कि उसकी बेटी अनिका एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसे बचाने के लिए एक ऐसा इंजेक्शन चाहिए, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है. यह इंजेक्शन अमेरिका से मंगाया जाएगा.
महिला ने आगे कहा, “वह अपनी बेटी के इलाज के लिए छोटे-छोटे कैंप लगाकर पैसे जुटा रही है और अब तक करीब 4.1 करोड़ रुपये इकट्ठा कर चुकी है, लेकिन समय तेजी से खत्म हो रहा है और उन्हें थोड़े और पैसों की जरूरत है. अपनी बेटी की जान बचाने की मजबूरी में मैं भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी और उसी दौरान मैंने रोहित शर्मा का हाथ पकड़ लिया.
उसने आगे बताया कि भारत-न्यूज़ीलैंड मैच के दौरान उसने स्टेडियम में भी दान कैंप लगाया था और खिलाड़ियों से मदद की उम्मीद में संपर्क करने की कोशिश की. जब वहां से मदद नहीं मिली, तो वह विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने की कोशिश करने लगी, जिसमें कि वह कामयाब नहीं हो सकी.
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…