Rohit Sharma World Cup 2027: न्यूजीलैंड में खेली गई वनडे सीरीज में फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा के विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. रोहित शर्मा न्यूजीलैंड में 4 पारियों में सिर्फ 30 रन ही बना पाए. ऐसे में भारतीय टीम में उनकी जगह को लेकर बहस शुरू हो गई है.
क्या रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे 2027 का वनडे विश्व कप?
Rohit Sharma World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा. उन्होंने न्यूजीलैंड में खेले गए 4 वनडे मैचों में महज 30 रन बनाए. उनका औसत सिर्फ 7.50 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट सिर्फ 62.5 का रहा है. यह दौरा उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा, जिसमें 2 बार तो रोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए. अब बड़ा सवाल है कि क्या रोहित शर्मा अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में खेल पाएंगे? दरअसल, साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम को उसी तरह की कंडीशंस मिलेंगी, जिस तरह न्यूजीलैंड में मिली है. अब न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा के फ्लॉप होने पर विश्व कप में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
भारत-न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 2027 का वनडे विश्व कप खेल पाएंगे? यह वनडे विश्व कप अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका में ही खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका की पिचें न्यूजीलैंड के मुकाबले ज्यादा मुश्किलें पैदा कर सकती हैं. ऐसे में सवाल है कि अगर रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड में ऐसा हाल है, जहां पर 4 पारियों में कुल 50 रन बना नहीं बना पाए, तो साउथ अफ्रीका की पिचों पर रोहित शर्मा कैसा खेलेंगे?
हालांकि रोहित शर्मा को सिर्फ एक खराब सीरीज के आधार पर टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है. अब देखना होगा कि प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी विश्व कप के लिए रोहित शर्मा पर भरोसा जताएंगे या फिर नहीं? पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर रोहित शर्मा को विश्व कप से बाहर करने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले उनका कार्यकाल खत्म हो गया.
रोहित शर्मा के सामने फॉर्म के साथ एक बड़ी टेंशन फिटनेस को मेनटेन करने की है. दरअसल, रोहित शर्मा 2027 विश्व कप तक 40 साल के हो जाएंगे. ऐसे में उनकी उम्र भी एक परेशानी बन सकती है. हालांकि रोहित शर्मा भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. विश्व कप में उनका अनुभवी भारतीय टीम के लिए काफी अहम हो सकता है.
अगर रोहित शर्मा का फॉर्म इसी तरह चलता रहा, तो उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ सकता है. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अगर रोहित शर्मा सिलेक्टर्स का भरोसा नहीं जीत पाते हैं, तो यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में उनकी जगह मौका मिल सकता है. यशस्वी जायसवाल लंबे समय से वनडे टीम में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. वह अभी तक सिर्फ 6 वनडे ही खेल पाए हैं.
39 साल के रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है. 5 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने 4 पारियों में बल्लेबाजी की. इन 4 पारियों में रोहित शर्मा महज 30 रन ही बना पाए. इसमें से 2 पारियों में रोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए. पहली मैच में रोहित शर्मा डक पर आउट हुए थे. इसके बाद दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए, जबकि तीसरा वनडे मैच रद्द हो गया. फिर चौथे वनडे मैच में रोहित शर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए. इसके बाद पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का औसत सिर्फ 7.5 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट महज 62.5 का रहा.
Samay Raina Controversy: नेटफ्लिक्स के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना की सलमा दीवानी…
London News: लंदन में पति ने पत्नी को नशीली दवा देकर बेहोश किया, फिर दूसरे…
Asaduddin Owaisi: क्रिकेट के मैदान पर भारत की जीत का जश्न हो रहा है और…
Kanpur News: कानपुर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में 22 साल के संभव खंडेलवाल की छठी…
Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…
YouTuber Meenu Raj: मीनू राज प्रजाप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू,…