Samay Raina Controversy: नेटफ्लिक्स के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना की सलमा दीवानी पर की गई टिप्पणी विवादों में है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे मुस्लिम समुदाय के प्रति रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा देने वाला मजाक बताया है.
Samay Raina Controversy: नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को रिलीज हुए शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 का एक एपिसोड इन दिनों विवादों में है. इस बार कॉमेडियन समय रैना अपनी एक टिप्पणी को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं. शो में उन्होंने सलमा दीवानी नाम से परफॉर्म कर रहीं कंटेस्टेंट भाग्यश्री तार्के को लेकर ऐसा मजाक किया, जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो रही है. कई लोगों ने इसे धार्मिक पहचान से जोड़कर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बताया है.
दरअसल, शो के दौरान समय रैना ने सलमा दीवानी से पूछा कि क्या वह अपने साथ किसी को लेकर आई हैं. इस पर सलमा ने बताया कि वह मुंबई अकेले आई थीं, लेकिन यहां रहने वाले उनके एक चचेरे भाई उनके साथ थे. पैनल में मौजूद हुमा कुरैशी ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि कौन सा कजिन? इस पर समय रैना ने तुरंत जवाब दिया, ‘पति होंगे.’ समय की यही बात अब विवाद की वजह बन गई है. सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का कहना है कि इस टिप्पणी के जरिए मुस्लिम समुदाय को लेकर एक पुरानी रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा दिया गया है.
इस मामले पर ‘ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलेमा’ के सचिव मौलाना खलील रहमान नूरी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने IANS से बातचीत में कहा कि समय रैना को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी. उनके मुताबिक, कोई महिला किसके साथ आई है और किसके साथ नहीं, यह पूरी तरह उसका निजी मामला है. इस तरह की बातों को मजाक का हिस्सा बनाना नैतिक रूप से गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी टिप्पणियों से समाज में गलत संदेश जा सकता है और माहौल खराब हो सकता है.
Mumbai, Maharashtra: Islamic scholar Maulana Khalil ur Rehman Nuri says, “This is an inappropriate remark and something that can vitiate the atmosphere. Filing FIRs against each other also creates an atmosphere of hostility. A trend has emerged in the name of publicity: first, do something controversial, then face a case, apologise afterwards and finally get the matter settled.”
— IANS (@ians_india) November 14, 2026
मौलाना नूरी ने यह भी कहा कि एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से दुश्मनी और बढ़ सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि आजकल कुछ लोग प्रचार पाने के लिए पहले विवादित काम करते हैं, फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करते हैं, माफी मांगते हैं और बाद में मामला सुलझा लेते हैं.
ये भी पढ़ें : Sharad Kapoor: कभी शाहरुख संग किया था काम, आज बदहाली में जी रहे शरद कपूर, रोते हुए मांगी मदद
समय रैना की इस टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई. कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि मजाक के नाम पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया है. वहीं, कई लोगों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की. आलोचकों का कहना है कि कॉमेडी के नाम पर किसी धर्म या समुदाय को लेकर बनी रूढ़िवादी धारणाओं को बढ़ावा देना ठीक नहीं है. हालांकि, यह मामला अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है.
ये भी पढ़ें : India’s Got Latent: मुस्लिम नहीं, हिंदू निकली ‘सलमा दीवानी’! समय रैना के शो में नाम से हुआ कन्फ्यूजन; कौन हैं ये वायरल गर्ल?
Rohit Sharma World Cup 2027: न्यूजीलैंड में खेली गई वनडे सीरीज में फ्लॉप होने के…
London News: लंदन में पति ने पत्नी को नशीली दवा देकर बेहोश किया, फिर दूसरे…
Asaduddin Owaisi: क्रिकेट के मैदान पर भारत की जीत का जश्न हो रहा है और…
Kanpur News: कानपुर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में 22 साल के संभव खंडेलवाल की छठी…
Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…
YouTuber Meenu Raj: मीनू राज प्रजाप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू,…