Hindi News / Sports / Rohit Sharma Virat Kohli Did Not Attend Anant Ambani And Radhika Merchant Wedding This Reason Came To Light

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में क्यों नहीं शामिल हुए रोहित-विराट, सामने आई ये वजह

Anant-Radhika Wedding:अनंत-राधिका की शादी में क्यों नहीं शामिल हुए रोहित-विराट, सामने आई ये वजह। Rohit Sharma Virat kohli did not attend Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding this reason came to light-IndiaNews

BY: Ankita Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी काफी धूमधाम से 12 जुलाई को हूई। इस शादी में देश और दुनिया के कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। इस भव्य शादी में कई नामी-गिरामी नाम, फिल्मी सितारे, बिजनेसमैन से लेकर खिलाड़ी शामिल हुए। लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे भी थे जो इस शादी में नजर नहीं आए। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा इस शादी में नजर नहीं आए।

विराट कोहली

TATA IPL 2025 की धमाकेदार शुरुआत, JioHotstar और Star Sports पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप

Virat

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने और मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होने के बाद विराट कोहली तुरंत लंदन के लिए रवाना हो गए थे। जहां वह इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जहां एक तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सेलेब्रिटीज ने धूम मचाई, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंदन में एक कीर्तन समारोह में दिखाई दिए।

 

Champions Trophy 20205: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के पाकिस्तान न जानें पर मचा बवाल! PCB ने BCCI से मागा ये सबूत

रोहित शर्मा

अनंत अंबानी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा शामिल नहीं हुए। रोहित को शनिवार को लंदन में विंबलडन में देखा गया। रोहित शर्मा इससे पहले मुंबई में शादी के संगीत समारोह में शामिल हुए थे। इसी समारोह में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया था।

 

Copa America 2024: अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका कप में कायम रखी बदशाहत, कोलंबिया को 1-0 से दी मात

अनंत-राधिका की शादी से ये दिग्गज क्रिकेटर भी गायब

ऐसा नहीं है कि अनंत-राधिका की शादी से सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही गायब थे। इस शादी से कई और दिग्गज क्रिकेटर भी नजर नहीं आए थे। इस शादी में हरभजन सिंह और युवराज सिंह नहीं आए थे। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के हीरो राहुल द्रविड़, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी इस भव्य शादी में नजर नहीं आए। आपको बता दें कि हरभजन सिंह और युवराज सिंह वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 टूर्नामेंट खेल रहे थे।

Tags:

" anant radhika weddingAnant Ambani and Radhika Merchant WeddingIndia newslatest india newsnews indiaRohit Sharmavirat kohliइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue