<

ऋतुराज गायकवाड़ ने ध्वस्त किया ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिस्ट-A क्रिकेट में किया गजब कारनामा

Ruturaj Gaikwad World Record: ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर विजय हजारे में शतक लगा दिया है. इसी के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.

Ruturaj Gaikwad World Record: भारत के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ल्ड क्रिकेट में अनोखा कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल बेवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऋतुराज गायकवाड़ ने गुरुवार (8 जनवरी) को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया. इसी के साथ उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा बैटिंग औसत का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन का रिकॉर्ड तोड़ा.

अब लिस्ट-ए क्रिकेट में गायकवाड़ का औसत 58.83 का हो गया है, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है. उन्होंने 95 मैचों में यह कारनामा किया. वहीं, माइकल बेवन ने अपने करियर में कुल मिलाकर 427 लिस्ट-ए मैच खेले थे, जिनमें उनका बैटिंग एवरेज 57.86 का रहा था. इसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के सैमुअल रॉबर्ट हैन का नाम आता है, जिन्होंने 64 लिस्ट-ए मैचों में 57.76 की औसत से रन बनाए हैं.

विजय हजारे में भी बनाया रिकॉर्ड

ऋतुराज गायकवाड़ डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ महाराष्ट्र की कमान संभाल रहे हैं. गुरुवार को महाराष्ट्र और गोवा के बीच खेले गए मैच में गायकवाड़ ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 131 बॉल पर 134 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. इसी के साथ गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने शतकों के मामले में महाराष्ट्र के अंकित बावने की बराबरी कर ली है. दोनों खिलाड़ियों के नाम विजय हजारे ट्रॉफी में 15-15 शतक दर्ज हो गए हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक

  • 15 – ऋतुराज गायकवाड़ (57 पारी)*
  • 15 – अंकित बावने (94 पारी)
  • 13 – देवदत्त पडिक्कल (36 पारी)
  • 13 – मयंक अग्रवाल (79 पारी)

लिस्ट-ए में गायकवाड़ के 5 हजार रन पूरे

विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ शतकीय पारी के दम पर ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में नया मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने इस फॉर्मेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं. गायकवाड़ ने सिर्फ 95 पारियों में 5,000 रनों के आंकड़े को छू लिया.

टीम इंडिया में कब मिलेगा मौका?

घरेलू क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया. 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर वापसी कर रहे हैं, जिसके चलते गायकवाड़ का भारत की स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. पिछले साल गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था, जहां पर उन्होंने शतक भी लगाया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

महिला ने CV की जगह भेज दिया Blinkit का इनवॉइस, लिखा, ‘मैं अपनी सबसे बड़ी…’, हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक महिला का मजेदार कन्फेशन वायरल हो गया है, जिसमें उसने जॉब…

Last Updated: April 1, 2026 11:42:40 IST

MAH MBA CET Admit Card 2026: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

MAH MBA CET Admit Card 2026 Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल जल्द ही…

Last Updated: April 1, 2026 11:39:47 IST

खूबसूरत एक्ट्रेस को वैन में बुलाया, डायरेक्टर रंजीत ने किया विलेन वाला काम फिर…

Director Ranjith: मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार…

Last Updated: April 1, 2026 11:37:22 IST

Fatty Liver: वेट लोस दवाओं का डबल असर! फैटी लिवर और टाइप 2 डायबिटीज में कितना कारगर? एक्सपर्ट की राय

Weight Loss Medicine: वजन घटाने वाली दवाएं फैटी लिवर से भी राहत दिला सकती हैं.…

Last Updated: April 1, 2026 11:27:25 IST

WWE छोड़िए, 2 चूहों की लड़ाई देखने के लिए लगी मर्दों की भीड़, IPL से भी ज्यादा दिखा क्रेज!

Rat Fight Viral Video: एक्स पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर दिल्ली की…

Last Updated: April 1, 2026 11:23:49 IST

थाईलैंड में कपल के साथ हुआ बड़ा हादसा, दंपति के बिस्तर पर पहुंचा किंग कोबरा! वीडियो वायरल

थाईलैंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यह घटना एक कपल…

Last Updated: April 1, 2026 11:12:53 IST