Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक डीएम के पास अपने गांव की शिकायत लेकर पहुंचा. उसी दौरान युवक ने कहा कि उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है. यह सुन डीएम साहिबा हंस पड़ी. देखें वीडियो.
पौड़ी डीएम के पास शादी ना होने की शिकायत लेकर पहुंचा युवक
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की डीएम स्वाति भदौरिया अपने सरल-सहज अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक डीएम के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा. जब उसने कहा कि अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है. तो इतना सुनते ही डीएम सहित पूरा स्टाफ हंस पड़ा. इतना ही नहीं, वह युवक भी अपनी हंसी नहीं रोक सका. पढ़िए पूरी खबर.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जिलाधिकारी के सामने अपने गांव की समस्याएं बता रहा है. जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ध्यान से उसकी सभी बातें सुन रही होती हैं. युवक ने बताया कि उसके गांव में पानी की समस्या है, सड़क ठीक नहीं बनी है, रोजगार नहीं है और उसका मकान भी सही तरह से नहीं बन पाया है, जिससे उसे दिक्कत होती है. आगे बातचीत के दौरान युवक ने यह भी कह दिया कि उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है. यह सुनते ही वहां मौजूद जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी हंस पड़े. इस पर डीएम ने मजाक में कहा कि अगर शादी नहीं हुई है तो इसमें वह क्या कर सकती हैं. हालांकि, यह सुन युवक भी इस बात पर मुस्कुराते हुए नजर आया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए कहा कि ये सत्य है. इसके अलावा अन्य लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं.
स्वाति भदौरिया की बात करें तो साल 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल की थी. शुरुआत में उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था. बाद में उनकी शादी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया से हुई. शादी के बाद स्वाति भदौरिया ने अपना कैडर बदलकर उत्तराखंड करा लिया. इस समय वह पौड़ी गढ़वाल की डीएम हैं.
Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…