<

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज की वाइफ भी क्रिकेटर, MS धोनी के पैर छूकर हुई थी वायरल, लाइमलाइट से रहती हैं दूर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की लवस्टोरी कमाल की रही है. उनकी वाइफ उत्कर्षा पवार ने साल 2023 में धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे.

Ruturaj Gaikwad Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) जितने शानदार खिलाड़ी हैं, उतनी ही सादगी भरी उनकी पर्सनल लाइफ भी है. उनकी पत्नी का नाम उत्कर्षा पवार  है. उत्कर्षा पवार पेशे से क्रिकेटर रह चुकी हैं और खेल जगत की अच्छी समझ रखती हैं. हालांकि, उन्हें भारत के लिए कभी खेलने का मौका नहीं मिला. बता दें कि उत्कर्षा न सिर्फ रुतुराज की पत्नी हैं, बल्कि उनके करियर की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम भी मानी जाती हैं.

रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार की प्रेम कहानी किसी फिल्मी सेटअप जैसी नहीं, बल्कि एक रियल लाइफ इंस्पिरेशनल स्टोरी है. दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई. पहले दोस्ती हुई, फिर बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. रुतुराज अपने करियर के उतार-चढ़ाव से गुजर रहे थे, वहीं उत्कर्षा हर कदम पर उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं. दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर दिखावे का जरिया नहीं बनाया. साल 2023 के आईपीएल जीत के बाद उत्कर्षा ने पैर छूकर धोनी का आशीर्वाद लिया था.

आईपीएल के बाद रचाई शादी

उनकी शादी सादगी और पारिवारिक मूल्यों से भरी हुई थी. यह शादी इस बात का सबूत बनी कि सच्चा प्यार तामझाम का मोहताज नहीं होता. बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ और उनकी पत्नी उत्कर्षा पवार की शादी 3 जून 2023 को हुई थी. यह खूबसूरत सेरेमनी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच संपन्न हुई थी. उन्होंने 2023 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद शादी करने का फैसला किया था.

लाइमलाइट से दूर रहा रिश्ता

आज के दौर में सेलिब्रिटी कपल्स अक्सर अपने रिश्ते को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शो करते हैं, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ की लव स्टोरी इससे बिल्कुल अलग रही. उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा और एक-दूसरे को समय देना सबसे ज़्यादा जरूरी समझा. कई सालों की दोस्ती और रिश्ते को समझने के बाद रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार ने शादी का फैसला किया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST