टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेटे के भारतीय टीम का साथ छोड़ने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें टीम में तय जिम्मेदारी नहीं मिलने से वह असंतुष्ट हैं और आईपीएल में वापसी पर विचार कर रहे हैं. जानिए टी. दिलीप के बने रहने, गौतम गंभीर की भूमिका और बीसीसीआई की योजना को लेकर क्या जानकारी सामने आई है.
कोच छोड़ेंगे टीम इंडिया का साथ.
टीम इंडिया के एसिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेटे जल्द ही भारतीय टीम का साथ छोड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी मौजूदा भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपनी इच्छा से अवगत करा चुके हैं. रयान टेन डोशेटे साल 2024 में हेड कोच गौतम गंभीर की सिफारिश पर टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए थे. इससे पहले दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मिलकर काम किया था और आईपीएल 2024 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, रयान टेन डोशेटे को उम्मीद थी कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उन्हें टीम इंडिया का फील्डिंग कोच बनाया जाएगा. लेकिन टी. दिलीप को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया और वह अपने पद पर बने रहे. इसके चलते रयान टेन डोशेटे सहायक कोच तो बने रहे, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जिम्मेदारी नहीं मिल सकी. यही वजह है कि वह अपनी भूमिका को लेकर निराश बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रयान टेन डोशेटे ने बीसीसीआई को बता दिया है कि वह दोबारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोचिंग करना चाहते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ शुरुआती बातचीत भी कर ली है. हालांकि, बीसीसीआई उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर उन्हें भारतीय टीम में रुकने के लिए मना पाते हैं या नहीं.
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमजोर फील्डिंग के बाद टी. दिलीप की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. अगर रयान टेन डोशेटे टीम छोड़ते हैं, तो बीसीसीआई के सामने नया फील्डिंग कोच नियुक्त करने की चुनौती होगी. हालांकि, श्रीलंका दौरे से पहले इतने कम समय में बदलाव करना आसान नहीं होगा. ऐसे में फिलहाल टी. दिलीप के टीम के साथ बने रहने की संभावना अधिक नजर आ रही है.
Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…
Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…