<
Categories: विदेश

Video: स्लोवाकिया तक पहुंचा बिहार का ठेकुआ, पीएम मोदी के खास तोहफे को देख खुश हो उठे स्लोवाक नेता

Richard Rasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया यात्रा के दौरान स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशी को बिहार का एक तोहफा भेंट किया. इस तोहफे की उन्होंने वीडियो बनाकर जमकर तारीफ की.

PM Modi Gifts Thekua: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया यात्रा के दौरान स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशी को बिहार का एक तोहफा भेंट किया. यह तोहफा इतना शानदार था कि रिचर्ड खुद को इसका वीडियो शेयर करने से रोक नहीं पाए. वीडियो शेयर करते हुए रिचर्ड ने लिखा कि कूटनीति में ऐसे छोटे-छोटे काम ही लोगों को करीब लाते हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान मुझे बिहार की पारंपरिक मिठाई ‘ठेकुआ’ मिली और बदले में मैंने उन्हें हिंदी में लिखे संदेश के साथ स्लोवाक स्पा वेफर्स दिए. ऐसे पल हमारे देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करते हैं.

डिब्बा खोलते ही निकला ठेकुआ

जैसे ही रिचर्ड ने डिब्बा खोला, वे ‘ठेकुआ’ देखकर बहुत खुश हुए. उन्होंने इसे चखा और इसके स्वाद की तारीफ की. स्लोवाक नेताओं ने कहा कि इस मिठाई का गहरा सांस्कृतिक महत्व है और इसने उन्हें स्लोवाकिया की अपनी पारंपरिक मिठाइयों की याद दिला दी.

यह भी पढ़ें –  कौन है ताहिर हुसैन? जिसे आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पाया गया दोषी

क्या होता है ठेकुआ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ठेकुआ एक तरह की मिठाई होती है. जहां अधिकतर मिठाइयां ज्यादा दिनों तक ताजी नहीं रहतीं या यूं कहें कि खाने लायक नहीं रहतीं तो वहीं ठेकुआ कई हफ्तों तक ताजा रहता है. यह बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और नेपाल के तराई इलाके में मशहूर एक सूखी मिठाई है. हालांकि अब ये मिठाई पूरे भारत और विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हो गई हैं.

वैसे तो ‘ठेकुआ’ कभी भी बनाया जा सकता है, लेकिन छठ पूजा के दौरान इसकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा होती है, जब इसे पवित्र प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है.

यह भी पढ़ें – 3 बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या में नया मोड़! संदिग्ध अवस्था में आरोपी की मिली लाश; पुलिस 60 घंटे से कर रही थी तलाश

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST