<

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका की वापसी, न्यूजीलैंड को हराकर बराबर की सीरीज, आखिरी टी20 कब?

साउथ अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 164/5 का स्कोर बनाया, जिसमें कोन्रर इस्टरह्यूजन ने 57 रन की अहम पारी खेली. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 145 रन पर ऑलआउट हो गई.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने चौथे टी20 (SA vs NZ 4th T20I) मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) को 19 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया और अब अंतिम मुकाबला निर्णायक हो गया है. 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 145 पर ही ऑलआउट हो गई.

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164/5 का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से ओपनर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने संयम से बल्लेबाजी की. हालांकि कोई बड़ी शतकीय पारी नहीं आई, लेकिन छोटे-छोटे योगदान से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची. कोन्रर इस्टरह्यूजन ने सबसे अधिक 57 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 145 रन पर ऑलआउट हो गई. सबसे अधिक रन टिम रॉबिनसन ने बनाए. जिन्होंने  32 रन की पारी खेली. इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से 30 से अधिक रन नहीं निकले. नतीजा यह हुआ कि न्यूजीलैंड यह मैच 19 रन से हार गई.

आखिरी मुकाबला कब?
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने इस मैच में अहम भूमिका निभाई. तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने मिलकर बीच के ओवरों में लगातार विकेट लिए और रनगति को नियंत्रित किया. खासकर डेथ ओवर्स में गेंदबाजों ने बेहतरीन लाइन और लेंथ रखी. गेराल्ड कोएत्जे ने सबसे अधिक कुल 3 विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में शानदार वापसी की है और अब आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. आखिरी मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

CJP को बड़ा झटका, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत; दीपके बोले- ‘आपातकाल घोषित…’

CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…

Last Updated: October 14, 2026 09:44:17 IST

Hisar Student Death: घड़ी खोजते समय अलमारी में मिली ऐसा चीज, 12 साल के स्टूडेंट की हुई मौत; पूरे हरियाणा में मचा हड़कंप

Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…

Last Updated: October 14, 2026 09:28:02 IST

Delhi Restaurant Fire: खिड़की से कूदे लोग, चारों तरफ धुआं ही धुआं! दिल्ली के रेस्टोरेंट से आग का खौफनाक VIDEO आया सामने

Delhi Restaurant Fire: आग इतनी भयानक थी कि कुछ पुरुष और महिलाएं अपनी जान बचाने…

Last Updated: October 14, 2026 08:35:48 IST

Muzaffarnagar Crime: यूपी में मंदिर के अंदर खूनी खेल! पहले पुजारी से की बात, फिर कमरे में घुसकर मार दी गोली; मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Crime: बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले पुजारी से बात की और फिर…

Last Updated: October 14, 2026 08:04:49 IST

Aaj ka Mausam 14 October 2026: मॉनसून की विदाई के बीच 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 14 October 2026:मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…

Last Updated: October 14, 2026 07:50:06 IST

Petrol Diesel Price 14 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नई कीमतोंं का एलान, चेंक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 14 October 2026:  राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल…

Last Updated: October 14, 2026 07:43:45 IST