<
Categories: मनोरंजन

जब ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ का लुक देख चौंके रणवीर सिंह, दानिश इकबाल ने शूटिंग सेट का सुनाया किस्सा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' इन दिनों छाई हुई है. फिल्म में दानिश इकबाल द्वारा निभाए गए बड़े साहब के किरदार की भी तारीफ भी हो रही है. अब अभिनेता ने शूटिंग सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है.

Danish Iqbal: फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अभिनेता दानिश इकबाल ‘बड़े साहब’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. चारों तरफ उनकी तारीफ हो रही है. इस रोल में आने के लिए दानिश इकबाल 10-12 घंटे मेकअप करना पड़ता था. अभिनेता ने शूटिंग सेट से जुड़ा एक बेहद ही मजेदार बताई. उन्होंने बताया कि जब वह बड़े साहब किरदार के लिए तैयार होकर तो रणवीर सिंह चौंक गए. इतना ही नहीं, अन्य कलाकार भी हैरान रह गए थे. जानिए पूरा वाकया. 

हे भगवान ये क्या हो गया!

अभिनेता दानिश इकबाल ने हाल ही में टाइम्स नाउ से बातचीत की. उन्होंने शूटिंग सेट पर ‘बड़े साहब’ रोल के लिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रतिक्रिया का खुलासा किया. एक्टर ने बताया, ‘जब उस सीन की शूटिंग हो रही थी, तो रणवीर सिंह ने मुझे देखा और सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और बोले ‘हे भगवान, ये क्या हो गया?’ क्योंकि उन्होंने मुझे मेकअप से पहले देखा था. फिर जब मेकअप के बाद उन्होंने मुझे देखा और सभी कहने लगे, ‘ये क्या हो गया?’ वे प्रोफेशनल एक्टर हैं. वे जानते हैं कि इतना ज्यादा मेकअप करने के लिए कितनी मेहनत और तैयारी की जरूरत होती है.’

रणवीर सिंह की तारीफ की

आगे बातचीत करते हुए अभिनेता ने रणवीर सिंह की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘वह आपको कभी यह महसूस नहीं होने देंगे कि वह रणवीर सिंह हैं और आप कोई सीन कर रहे हैं, चाहे वह एक दिन का काम हो या दो दिन का. उनके साथ ऐसा कुछ नहीं है. उनके साथ काम करना सबके लिए समान अवसर प्रदान करता है.’

फिल्म के बारे में

‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कई जाने-माने कलाकार मौजूद हैं. फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये के करीब है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

महंगे सोने ने बिगाड़ा खरीदारी का बजट, 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकती है भारत में मांग, जानें क्या है वजह

Gold price: सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में इसकी खरीदारी पर…

Last Updated: November 3, 2026 15:43:36 IST

Jesús de Miguel: 2-2 का चल रहा था स्कोर, तभी गोलकीपर से टकराया स्टार फुटबॉलर; खिलाड़ी की दर्दनाक मौत

Jesús de Miguel:  गेम के आखिरी मिनटों में जब स्कोर 2-2 था, तब डी मिगुएल…

Last Updated: November 3, 2026 15:35:36 IST

Bhay Season 2: फिर लौटेगा डर का खौफनाक खेल! करण टैकर लेकर आ रहे हैं Bhay का दूसरा सीजन, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery 2: 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' का दूसरा सीजन जल्द…

Last Updated: November 3, 2026 15:30:15 IST

‘हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह…’,वनडे से पहले कप्तान गिल ने ऐसा क्या कहा? सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS NZ: जसप्रीत बुमराह इस सीरीज़ में नहीं हैं, और हार्दिक पांड्या भी चोट…

Last Updated: November 3, 2026 15:39:27 IST

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: रोहित-विराट की वापसी से मजबूत होगी टीम इंडिया, सिराज पर नजर; जानें संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में…

Last Updated: November 3, 2026 15:08:14 IST

Watch Video: बेंगलुरु दुकान में घुसकर महिला पर चाकू ताना, सोने की चेन लूटने की कोशिश; लोगों ने आरोपी को दबोचा

Bengaluru Indiranagar Crime: दिनदहाड़े दुकान में घुसकर आरोपी ने महिला को चाकू दिखाया और सोने…

Last Updated: November 3, 2026 15:04:00 IST