<
Categories: देश

150 KM की दूरी का नियम भी पड़ा फीका! जेवर एयरपोर्ट ने भरी उड़ान, IGI से महज 61 किलोमीटर का है अंतर

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) बनकर तैयार है. कुछ ही दिनों में ये शुरू होने वाला है. इस एयरपोर्ट के आगे कुछ नियम भी फीके पड़ गए. जानिए पूरी खबर.

कहते हैं ना कि विकास के लिए कुछ नियमों को तोड़ना पड़ता है. कुछ ऐसा ही उदाहरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पेश किया है. इसने 150 किलोमीटर की दूरी वाले नियम को तोड़ दिया है और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 61 किलोमीटर की दूरी पर बनकर तैयार है. बस ही कुछ ही दिनों में यानी कि 28 मार्च से इसका उद्घाटन होने वाला है. चलिए जानते हैं कि क्या है एयरपोर्ट की दूरी वाला नियम.

किन नियमों को तोड़ने की कही जा रही बात?

आपको बता दें कि अगर किसी जगह पहले से एक एयरपोर्ट बना हुआ है, तो उसके आसपास 150 किलोमीटर के दायरे में नया एयरपोर्ट बनाने की अनुमति नहीं दी जाती. यानी, दो एयरपोर्ट के बीच कम से कम 150 किमी की दूरी होना जरूरी है, ताकि वे एक-दूसरे के बहुत पास न हों और हवाई संचालन में कोई दिक्कत न आए. नोएडा में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) की दूरी महज 61 किलोमीटर की दूरी है. इसके बावजूद यह बनकर तैयार है. 

कैसे मिली इसे बनाने की अनुमति?

एविशन जानकारों का का कहना है कि अगर किसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या उसकी तय क्षमता तक पहुंच जाती है, तो सरकार 150 किमी वाले नियम में ढील दे सकती है. आपको बता दें कि दिल्ली का IGI एयरपोर्ट भी लगभग अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रहा है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर में हवाई यातायात का दबाव काफी बढ़ गया था. इसी प्रेशर को संभालने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को अनुमति दी गई है. इसके जरिए हवाई यात्रियों को सुविधा मिलेगी. 

क्या है इस एयरपोर्ट की खासियत?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे जेवर एयरपोर्ट के नाम से जानते हैं. वह अपने पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में विकसित हुआ है और यह एयरपोर्ट भविष्य में 5100 हेक्टेयर तक विस्तार पाएगा. आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट का पहला रनवे 3900 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा बनाया गया है, जिससे बड़े विमानों को भी आसानी से रफ्तार मिल सकेगी. भविष्य में इस एयरपोर्ट को एयरोसिटी के रूप में  तैयार करने की योजना है. 

28 मार्च को होगा उद्घाटन

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को किया जाएगा. इसके लिए पीएम मोदी पहुंचेंगे. साथ ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST