<

रणजी ट्रॉफी: नॉकआउट से पहले मुंबई टीम से मिले ग्रेट सचिन तेंदुलकर, यशस्वी जायसवाल ने भी लिया जीत का ‘गुरुमंत्र’

रणजी ट्रॉफी नॉकआउट: भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड से पहले मुंबई टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान यशस्वी जायसवाल भी सचिन तेंदुलकर से जीत का मंत्र लेते हुए दिखाई दिए.

Sachin Tendulkar Meets Mumbai Team: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की टीम 6 फरवरी से क्वार्टरफाइनल का मुकाबला खेलेगी. इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मुंबई टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की. सचिन तेंदुलकर ने खिलाड़ियों से बातचीत कर अपना अनुभव शेयर किया. सचिन तेंदुलकर भी एक समय पर मुंबई की टीम के लिए खेला करते थे. इस टीम ने भारतीय क्रिकेट को कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं. मुंबई की टीम अभी तक 42 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुकी है. अब एक बार फिर मुंबई 43वीं बार रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बनने की तैयारी कर रही है. ऐसे में मुंबई के खिलाड़ियों को ग्रेट सचिन तेंदुलकर से मोटिवेशन मिलना बड़े ही सौभाग्य की बात है. बता दें कि मुंबई की टीम 6 फरवरी से 10 फरवरी तक कर्नाटक के खिलाफ क्वार्टरफाइनल का मुकाबला खेलने वाली है. इस टीम में भारतीय स्टार यशस्वी जायसवाल से लेकर अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर जैसे कई बड़े स्टार खिलाड़ी हैं. इसके अलावा मुशीर खान जैसे उभरते युवा सितारे भी टीम में मौजूद हैं.

सचिन ने खिलाड़ियों को दी ये सलाह

रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई टीम के खिलाड़ियों को गुरुमंत्र दिया. उन्होंने खिलाड़ियों को दवाब झेलने और बड़े मैच में जीत हासिल करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया. इसको लेकर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर खासकर यशस्वी जायसवाल से गहन बातचीत कर रहे हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल सचिन तेंदुलकर से कई सारे सवाल पूछकर ज्ञान लेते हुए दिखाई दिए. बता दें कि यशस्वी जायसवाल फिलहाल मुंबई की रणजी टीम के साथ हैं. वह रेड बॉल में बल्लेबाजी करते अपने खेल को और भी निखारने की कोशिश कर रहे हैं. जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं.

नॉकआउट में कर्नाटक से भिड़ेगी मुंबई

रणजी ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल राउंड 6 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस राउंड में कुल 8 टीम खेलेंगी, जिनके बीच 4 मुकाबले होंगे. मुंबई की टीम कर्नाटक के खिलाफ अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी. इस नॉकआउट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुंबई की टीम को काफी मजबूती मिली है. यशस्वी जायसवाल चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. हालांकि कर्नाटक की टीम भी स्टार खिलाड़ियों से भरी हुई है. कर्नाटक की टीम भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल जैसा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. कर्नाटक ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब को हराकर क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. ऐसे में मुंबई और कर्नाटक के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST