<
Categories: खेल

Saina Nehwal Net Worth: करोड़ों का आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन… कितनी अमीर हैं साइना नेहवाल, जानें नेटवर्थ

Saina Nehwal Net Worth: साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने भारत को साल 2012 में ओलंपिक मेडल जिताया था. जानें साइना की नेटवर्थ...

Saina Nehwal Net Worth: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है. ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी साइना नेहवाल पिछले 2 सालों से बैडमिंटन से दूर चल रही थीं. अब साइना ने बताया कि उन्होंने पहले ही खेल को छोड़ दिया था. साइना का कहना है कि उन्हें अपने रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा करने की जरूरत नहीं लगी. साइना ने आखिरी बार साल 2023 में सिंगापुर ओपन में खेला था. इसके बाद से ही साइना खेल से दूर चल रही हैं. साइना नेहवाल ने कई बार ग्लोबल लेवल पर देश का नाम रोशन किया है. उनके शानदार करियर के दौरान कई बार देश के लोगों ने उन पर गर्व महसूस किया है. आइए जानते हैं कि साइना नेहवाल की नेटवर्थ (Saina Nehwal Net Worth) कितनी है.

कहां-कहां से कमाई करती हैं साइना नेहवाल?

ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल अपने खेल के अलावा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. हालांकि साइना पिछले 2 सालों से खेल से दूर हैं, लेकिन उनकी कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. साइना नेहवाल ज्यादातर टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेती थीं, जिससे प्राइज मनी जीतकर अच्छी कमाई होती थी. इसके अलावा साइना कई ब्रांड्स जैसे योनेक्स, मैक्स लाइफ, इंडियन ओवरसीज बैंक के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट और एडवर्टाइजमेंट करके भी कमाई करती हैं. साथ ही रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट के जरिए भी अच्छी कमाई होती है. इससे साइना नेहवाल की सालाना इनकम करोड़ों में पहुंच जाती है. साइना नेहवाल हर एंडोर्समेंट के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा वह स्पोर्ट्स इवेंट्स से भी कमाती हैं.

साइना नेहवाल की लग्जरी लाइफ

साइना नेहवाल लग्जरी लाइफ की शौकीन हैं. उन्होंने साल 2015 में हैदराबाद में एक आलीशान घर खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है. साइना के घर में सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा साइना को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. साइना नेहवाल के कार कलेक्शन में कई लग्जरी गाड़ियां हैं. इनमें मर्सिडीज एएमजी जीएलई 63 भी शामिल है. साइना ने साल 2023 में इस कार को खरीदा था. इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा साइना के पास मिनी कपूर, BMW और मर्सिडीज बेंज भी हैं.

कितनी है साइना की नेटवर्थ?

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की नेथवर्थ को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि साइना की नेटवर्थ लगभग 36 से 42 करोड़ रुपये तक है. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि साइना की सालाना इनकम लगभग 5 करोड़ रुपये है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST