Rajasthani Song Viral: आपने शकीरा का प्रसिद्ध 'वाका-वाका' गाना जरूर सुना होगा. अब उसका राजस्थानी वर्जन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को इंटरनेट पर यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. देखें वीडियो.
Rajasthani song
Viral Vdeo: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल, जिसमें राजस्थान के रहने वाले कुछ ताऊ पगड़ी पहनकर गाना गाते दिख रहे हैं. इसने शकीरा के विश्व प्रसिद्ध सॉन्ग ‘वाका-वाका’ को राजस्थानी गीत में बदलकर लोगों का दिल जीत लिया है. जिससे एक बार फिर साबित हो गया है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय हिट गानों को देसी अंदाज में पेश करना बखूबी जानते हैं. आप भी कहीं पीछे ना रह जाए. सुनिए इस नए वर्जन को, जो आपको दीवाना बना सकता है.
सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजस्थानी लोक संगीतकारों का एक समूह पारंपरिक वाद्ययंत्रों और स्थानीय गायकों के द्वारा गीत को सहजता से प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी बस में बैठे हुए हैं औक सबने रंग-बिरंगे कपड़े-पगड़ी पहन रखी है. ढोलक, खड़ताल और तालियों की गूंज के साथ सभी कलाकार ‘खम्मा घनी’ गीत गा रहे हैं. यह गीत ‘वेलकम टू राजस्थान’ के लिए प्रेरित किया गया है. आपको बता दें कि यह राजस्थानी गीत शकीरा द्वारा गाया गया प्रतिष्ठित ‘वाका-वाका’ सॉन्ग की धुन पर है, जो सिंगर ने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए फीफा विश्व कप की थीम के लिए गाया था.
राजस्थानियों द्वारा गाया गया ‘खम्मा घनी’ गीत राजस्थानी लोक तत्वों को शामिल करते हुए इस क्षेत्र की मेहमाननवाजी और संस्कृति को दर्शाने का प्रयास है. यह गीत इस्माइल लांगा ग्रुप ने गाया है, जिसे उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट पर अभी तक 95 हजार लाइक्स आ चुके हैं.
इस वीडियो को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘दाल बाटी चूरमा खाने के बाद शकीरा’. वहीं दूसरे यूजर ने बोला, अफ्रीकन सॉन्ग को राजस्थानी बना दिया. इतना ही नहीं, अन्य यूजर्स भी इस गाने की तारीफ कर रहे हैं.
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…
Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…