<

Sakib Hussain: SRH के ‘अनजान’ गेंदबाज मचाया धमाल, IPL 2026 के 10 मैचों में रचा इतिहास

Sakib Hussain IPL Record: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. साकिब हुसैन आईपीएल में डेब्यू के बाद लगातार 10 मैचों में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

Sakib Hussain IPL Record: बिहार के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए साकिब हुसैन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो 19 साल के इतिहास में कोई नहीं कर पाया. साकिब हुसैन ने SRH की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया था. उन्होंने पहले ही मैच में 4 विकेट हासिल किए थे. साकिब ने अपनी लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को खूब तंग किया है.

अभी तक साकिब हुसैन ने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेल लिए है. इस दौरान साकिब हुसैन ने 15 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने अपने हर मैच में कोई न कोई विकेट चटकाया है. वह आईपीएल इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. अभी तक कोई दूसरा गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया है.

साकिब हुसैन का महारिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू के बाद लगातार 10 मैचों में विकेट लिया है. वह इन 10 मैचों में किसी भी मुकाबले में बिना विकेट लिए वापस नहीं गए हैं. 21 साल के साकिब हुसैन इस सीजन पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं. बता दें कि साकिब हुसैन आईपीएल 2026 में 10 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.07 की रही है.

विराट कोहली को भी किया आउट

साकिब हुसैन ने सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी के मैच में अपने करियर का सबसे बड़ा विकेट लिया. साकिब ने आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट कर पवेलियन भेजा. मैच के बाद साकिब ने बताया कि कोहली का विकेट लेना उनके लिए सपने जैसा है.

SRH ने 30 लाख में खरीदा

आईपीएल 2026 के लिए पिछले साल हुए ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब हुसैन को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. साकिब हुसैन को शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था. उस समय सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था. इसके बाद हैदराबाद की टीम मैनेजमेंट ने साकिब हुसैन को मौका देने का फैसला किया. साकिब हुसैन ने अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए. इसके बाद उन्हें लगातार मौके दिए जाने लगे. अब साकिब हुसैन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी अटैक का अहम हिस्सा बन गए हैं.

केकेआर का हिस्सा रह चुके साकिब

साकिब हुसैन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं. केकेआर ने साल 2024 में साकिब को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद आईपीएल 2025 में साकिब हुसैन अनसोल्ड रहे थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST