<

संजू सैमसन के नाबाद 97 रन, विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा कारनामा

संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए और टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा.

संजू सैमसन ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए और टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195/4 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 199/5 रन बनाकर जीत हासिल की.
सैमसन की पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. शुरुआती विकेट गिरने के बाद उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और समझदारी से खेलते हुए टीम को जीत की ओर बढ़ाया. दबाव के बीच खेली गई 97 रन की यह पारी भारत के लिए बेहद अहम साबित हुई. इस प्रदर्शन के साथ सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान किसी भारतीय खिलाड़ी के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने विराट कोहली के 82 रन* के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

विराट ने 2022 में किया था कारनामा

विराट कोहली ने साल 2022 में विश्व कप में चेज करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की पारी खेली थी. साथ ही यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का चेज करते हुए सबसे बड़ा सफल लक्ष्य भी है. इससे पहले भारत का सर्वोच्च सफल रन चेज 173 रन था, जो 2014 में दर्ज हुआ था. इस जीत के बाद भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा.

प्लेइंग XI में जगह नही बना पा रहे थे संजू

सैमसन की यह पारी भारतीय टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई और टूर्नामेंट में आगे के मुकाबलों के लिए मजबूत संदेश दे गई. संजू सैमसन भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार शामिल नहीं हो पा रहे थे. जिम्बाब्वे के मैच में उन्हें विश्व कप का पहला मैच खेलने का मौका मिला और भारत के लिए विश्व कप का दूसरा ही मैच खेलते हुए उन्होंने सभी का दिल जीत लिया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

बार-बार आ रहे हैं संदिग्ध कॉल? इस पोर्टल पर रिपोर्ट करें स्पैम, तुरंत होगी सुनवाई

अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद…

Last Updated: April 12, 2026 14:24:37 IST

Asha Bhosle की बेटी ने क्यों किया था सुसाइड? बेटे के मौत के बाद टूट गई थी सिंगर; 9 साल से संभाली जिम्मेदारी

सिर्फ़ 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार की बात नहीं मानी…

Last Updated: April 12, 2026 14:19:44 IST

Zanai Bhosle: कौन हैं आशा भोसले की पोती जनाई? क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग जुड़ा नाम, क्या है रिश्ता?

Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल में जगह बनाने…

Last Updated: April 12, 2026 14:06:22 IST

Akshaya Tritiya 2026:अक्षय तृतीया 2026 पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! कुबेर देव की कृपा से मिलेगा धन-लाभ

Akshaya Tritiya 2026: इस बार की अक्षय तृतीया कुछ राशियों के लिए खास मानी जा…

Last Updated: April 12, 2026 14:03:19 IST

Jaipur Video: खून खौल उठेगा! मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी गर्भवती महिला, पीछे से बदमाश ने पकड़कर की घिनौना हरकत

Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का वीडियो…

Last Updated: April 12, 2026 14:00:10 IST

Asha Bhosle Struggle: जब पहली शादी के नाम पर मिला सिर्फ दर्द, तीसरी प्रेग्नेंसी में घर से निकाली गई, सहा अत्याचार

Asha Bhosle Struggle: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया,…

Last Updated: April 12, 2026 13:57:09 IST