<

Sanju Samson: संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक से चूके, फिर भी तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में संजू सैमसन ऐतिहासिक शतक लगाने से चूक गए. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि इसके बावजूद संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए.

Sanju Samson Fifty: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तूफानी पारी खेली है. संजू सैमसन ने कीवी टीम के खिलाफ सिर्फ 46 गेंदों पर 89 रन बनाए. इस दौरान संजू के बल्ले से 8 छक्के और 5 चौके आए. इसी के साथ संजू सैमसन भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. यह संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरा अर्धशतक भी है. इसी के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले संजू सैमसन ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए थे. फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली थी. इतना ही नहीं, संजू सैमसन एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. संजू सैमसन ने सिर्फ 5 पारियों में 24 छक्के लगा दिए हैं.

33 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन फाइनल में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ पारी की शुरुआत करने आए. संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ 98 रनों की पार्टनरशिप की. अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भी संजू सैमसन क्रीज पर टिके रहे. संजू सैमसन ने सिर्फ 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. एक समय पर लग रहा था कि संजू सैमसन आसानी से अपनी सेंचुरी पूरी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. भारत की पारी के दौरान 15वें ओवर में जेम्स नीशम की पहली गेंद पर संजू सैमसन फुलटॉस गेंद पर वह लॉन्ग-ऑन पर कैच थमा बैठे.

संजू सैमसन ने बनाए ये रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने फाइनल में शानदार अर्धशतक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है. संजू सैमसन दुनिया के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाया है. इससे पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं. शाहिद अफरीदी ने साल 2009 में यह कारनामा किया था. इसके बाद साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाया था. अब संजू सैमसन भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

T20I में संजू सैमसन के 1000 रन पूरे

संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं. संजू सैमसन भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) (1617 रन) ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

सरकार ने बंद किए 83,000 व्हाट्सएप, 8 लाख सिम बेकार! क्या आपने तो नहीं की यह एक बड़ी भूल?

गृह मंत्रालय की I4C विंग ने साइबर ठगों पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है. 8…

Last Updated: March 30, 2026 16:49:07 IST

Kal Ka Panchang 31 March 2026: महावीर जयंती का दिन क्यों है खास? पंचाग से जानें कल का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…

Last Updated: March 30, 2026 16:44:28 IST

Viral Video: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान को किया Kiss, देखने लायक है शेरा का रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…

Last Updated: March 30, 2026 16:44:25 IST

कौन हैं मिनी माधुरी? जिन्होंने बॉलीवुड गानों से सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर…

Last Updated: March 30, 2026 16:39:39 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, RR के ये खिलाड़ी CSK पर बरपाएंगे कहर! ‘एक्स’ स्टार भी शामिल

CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले…

Last Updated: March 30, 2026 16:36:31 IST

RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ये है चेक करने का Direct Link

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल इस…

Last Updated: March 30, 2026 16:29:00 IST