<
Categories: खेल

मैदान पर घुटनों पर बैठकर मनाया जश्न…, संजू सैमसन ने खोला इस सेलिब्रेशन का राज, वजह जान भर आएंगी आखें

Sanju Samson: संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए और भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट और चार गेंद बाकी रहते 196 रन का टारगेट हासिल करने में मदद की.

Sanju Samson: भारत के लिए टी20 विश्व कप में अपनी सबसे यादगार पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने अनोखे तरीके से सेलिब्रेशन किया. सैमसन ने भारत की उस जीत के बाद अपनी सेलिब्रेशन का मतलब किसी को नहीं बताया लेकिन ये साफ कर दिया कि वो पल उनके लिए बहुत गहरा और प्राइवेट था. जीत के आखिरी शॉट मारते ही वो घुटनों पर बैठ गए, आसमान की तरफ देखा और ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया.

संजू ने क्या कहा?

ईडन गार्डन्स में एक टेंशन भरे चेज में इंडिया को लीड करने के बाद जियोहॉटस्टार पर पार्थिव पटेल के साथ एक इंटरव्यू में सैमसन ने कहा “बहुत खास पल था ये .ईश्वर में बहुत विश्वास रखता हूं और ये बात मैं बहुत प्राइवेट रखना चाहता हूं. मेरे लिए ये सच में बहुत स्पेशल था.”

हर किसी ने संजू सैमसन के उस खास सेलिब्रेशन के देखा. लेकिन संजू ने उसको लेकर कुछ नहीं कहा. बस वो उस समय जीत के बाद अपनी भावना और उस पारी के दबाव के बारे में बात कर रहे थे कि वो पल उनके लिए कितना बड़ा था.

संजू सैमसन ने अपनी पारी को लेकर क्या कहा?

संजू सैमसन ने कहा कि ‘हां बिल्कुल. मुझे लगता है कि यह थोड़ा मुश्किल था. मुझे लगता है कि हमारी बैटिंग पावर को देखते हुए मुझे लगा कि ईडन गार्डन्स में 190 का स्कोर हासिल किया जा सकता है. मुझे लगता है कि जब ओस पड़ रही होती है तो यह थोड़ा आसान हो जाता है. लेकिन रेगुलर इंटरवल पर विकेट गंवाने से यह थोड़ा चैलेंजिंग हो गया’.फिर उन्होंने बताया कि कैसे सिचुएशन ने उन्हें सेट होने के बाद अपने नॉर्मल अंदाज से हटने पर मजबूर किया.

सैमसन ने कहा कि ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यहीं पर मेरे एक्सपीरियंस और मेरे रोल ने बड़ा रोल निभाया. मुझे अच्छी शुरुआत मिली लेकिन फिर नॉर्मली अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मैं बस हावी होना चाहता हूं और फिर कुछ ओवर में गेम खत्म करना चाहता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि जब विकेट गिरते रहे, तो मुझे लगा ठीक है, मुझे यह गेम खत्म करना है. मुझे गेम को आखिरी पल तक ले जाना है और वही हुआ’. 

बैटिंग अप्रोच में टैक्टिकल बदलाव को लेकर कही ये बात

सैमसन ने हाई-प्रेशर मैच में टारगेट सेट करने और उसका पीछा करने के बीच अपनी बैटिंग अप्रोच में टैक्टिकल बदलाव के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि जब आप पहले बैटिंग करते हैं, तो आप एक बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं. मैंने बहुत सारे छक्के मारने की कोशिश की. लेकिन मुझे लगता है कि जब आप इस तरह के स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, इस तरह के प्रेशर वाले गेम में, तो आप एक अलग ऑप्शन चुनते हैं. आप ज्यादा रिस्क लेने वाले ऑप्शन देखने के बजाय थोड़ी ज्यादा बाउंड्री खेलना चाहते हैं. इसलिए मैंने टाइमिंग पर ध्यान दिया और आज यह अच्छा रहा.”

मेंटल रीसेट को लेकर कही ये बात

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इस पारी को एक मुश्किल दौर के बाद मेंटल रीसेट का नतीजा भी बताया. सैमसन ने गेम से ब्रेक आत्म-मंथन और ज्यादा सुधार करने के बजाय अपने बेस पर लौटने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ‘मैं अपने बेस पर काम करता रहा बहुत खुश हूं कि आज एक बहुत ही खास गेम में ऐसा हुआ’

उन्होंने बाद में कहा कि ‘अपना फोन बंद कर दिया, सोशल मीडिया बंद कर दिया मैंने बस खुद की सुनी और फिर बहुत खुश हूं कि मैं इस समय कैसा महसूस कर रहा हूं.’

उन्होंने कहा ‘यह शतक से भी ज़्यादा खास है. भारत में क्रिकेटर ऐसे दिन का सपना देखते हैं.केरल का एक युवा लड़का इतने अहम गेम में देश के लिए गेम जीतने का सपना देख रहा है. मैंने ऐसा करने की हिम्मत की और बहुत खुश हूं कि आज ऐसा हुआ.’

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST