<

Sanju Samson: संजू सैमसन क्यों लगातार हो रहे हैं फ्लॉप, क्या अब भारतीय टीम में जगह मिलना मुश्किल, पूर्व क्रिकेटर ने क्या बताया?

Sanju Samson Latest News: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अब तक के तीनों मैचों में असफल रहे हैं. इसकी वजह से सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में मुश्किल में आ गई है. साथ ही निरंतरता पर भी सवाल खड़े लगे हैं.

Sanju Samson News: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बुरी तरफ फेल हुए हैं. उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं. इसके बाद उनकी टीम में जगह को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं. संजू सैमसन ने नवंबर 2024 में 40 गेंदों में टी20 शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया था.

साथ ही वह एक ही कैलेंडर ईयर में तीन टी20 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए थे. ओपनर के रूप में लगातार तीन शतकों ने टी20 में उनकी जगह पक्की कर दी. बाद में जब शुभमन गिल के साथ किए गए बड़े एक्सपेरिमेंट में वह बाहर हुए, तब उनका बतौर ओपनर किया गया प्रदर्शन काम आया और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए उन्हें गिल की जगह ओपनर के रूप में फिर से भारतीय टीम में चुन लिया गया.

ईशान किशन ने संजू सैमसन की बढ़ा दीं मुश्किलें

हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सैमसन अब तक के तीनों मैचों में असफल रहे हैं. दूसरी तरफ ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 76 रन की विस्फोटक पारी खेल टीम में अपनी जगह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मजबूत कर ली है. इसकी वजह से सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में मुश्किल में आ गई है. साथ ही निरंतरता पर भी सवाल खड़े लगे हैं.

डब्ल्यूवी रमन ने संजू सैमसन के प्रदर्शन पर क्या कहा?

अब संजू सैमसन के प्रदर्शन को लेकर पूर्व बल्लेबाज और कोच डब्ल्यूवी रमन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उनके अनुसार जब तक सैमसन गेंद की रफ्तार के हिसाब से अपने शॉट्स की स्पीड एडजस्ट नहीं करते, तब तक उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. यह समस्या नई नहीं है, पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भी वह तेज गेंदबाजों का शिकार हुए थे.

डब्ल्यूवी रमन ने कहा कि अब दबाव सिर्फ फॉर्म का नहीं, बल्कि मुकाबले का भी है. अगर आने वाले मैचों में सैमसन का संघर्ष जारी रहता है, तो टीम मैनेजमेंट को विश्व कप से पहले कड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. ऐसे में देखना होगा कि अगले दो मैचों में सैमसन का प्रदर्शन कैसा रहता है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST