<
Categories: Uncategorized

हजारों करोड़ का मालिक आखिर किस बात पर फफक कर रो पड़ा? वजह जान नम हो जाएंगी आपकी आंखें

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई हजारों करोड़ का मालिक हो और किसी बात पर रोने लगे? नहीं ना, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी ही खबर बताने जा रहे हैं. जानिए क्या है ये मामला.

हम बात कर रहे हैं, बिजनेस की दुनिया के महारथी आनंद महिंद्रा की. उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें वो भावुक नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है. इसमें वो अपनी पुरानी यादों को साझा कर रहे हैं, जिसमें ऑटोमोबाइल के दो युगों को एक-साथ दर्शाया गया है. आखिर किस बात ने आनंद महिंद्रा को रुला दिया. 

क्या है आनंद महिंद्रा का पोस्ट?

आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है. इसमें ऑटोमोबाइल जगत के दो बिल्कुल अलग-अलग युगों को एक साथ दिखाया गया है. एक क्लासिक प्रीमियर पद्मिनी कार है, जो महिंद्रा के नए इलेक्ट्रिक मॉडल के बगल में खड़ी है. इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपनी पुरानी यादों का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि जिस पहली गाड़ी में उन्हें सफर करना याद है, वह आसमानी नीले रंग की प्रीमियर पद्मिनी थी, जिसे 1960 के दशक में आमतौर पर फिएट कहा जाता था, और जिसे उनकी मां चलाती थीं. उन्होंने आगे बताया कि इससे भी ज्यादा यादगार बात यह थी कि इस कार को बुक करने के लगभग पांच साल बाद यह घर पर डिलीवर हुई थी. उनकी मां ने प्यार से कार का नाम ‘ब्लू बेल’ रखा था, और महिंद्रा कहते हैं कि इसी आदत ने वाहनों का नाम रखने की उनकी अपनी परंपरा को प्रभावित किया, जिससे पद्मिनी उनके लिए हमेशा खास बनी रहेगी. बताते चलें कि वो अपनी मां के बारे में याद कर भावुक होते नजर आ रहे हैं. 

आनंद महिंद्रा की कुल संपत्ति

आनंद महिंद्रा की कुल संपत्ति 17,000 करोड़ रुपये है. उनके बिजनेस की बात करें, तो ऑटोमोटिव, आईटी, रियल एस्टेट, रक्षा और आतिथ्य जैसे विविध क्षेत्रों में यह फैला हुआ है. महिंद्रा समूह के अंतर्गत 137 कंपनियां आती हैं. उनके पास आलीशान घर बनाने या खरीदने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है. फिर भी, आनंद महिंद्रा उसी घर में रहना पसंद करते हैं जहां कभी उनके दादा, जगदीश चंद्र महिंद्रा, जो महिंद्रा एंड महिंद्रा के सह-संस्थापक थे, रहते थे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST