<

टीम से बाहर नहीं होंगे संजू सैमसन? T20 वर्ल्ड कप में टीम कॉम्बिनेशन नहीं बिगाड़ेगा भारत! जानिए क्या हो सकता है समीकरण

Sajnu Samson: हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेली. इस सीरीज में संजू सैमसन का बल्ला बिल्कुल शांत रहा. इसके बाद से ही उनके आगामी टी 20 विश्वकप में टॉप 11 में चयन को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं.

T 20 Worldcup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का शुभारंभ 7 फरवरी से होने वाला है. इसके लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान हो चुका है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप से पहले हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेली और इसे 4-1 से अपने नाम किया. इस दौरान कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त फॉर्म हासिल किया, जिसमें ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. वहीं संजू सैमसन से सबको बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वो अपना फॉर्म नहीं हासिल कर सके. अब सवाल ये है कि क्या संजू सैमसन को टी 20 वर्ल्डकप में टीम के टॉप 11 में जगह मिलेगी या नहीं. 

क्या ईशान किशन बनेंगे संजू सैमसन के रास्ते का रोड़ा?

संजू सैमसन के पास अपनी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में जगह पक्की करने का एक आखिरी मौका था. लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. भारत ने भले ही सीरीज जीत ली हो, लेकिन सैमसन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. उन्होंने 10, 6, 0, 24 और 6 रन बनाए. पांच पारियों में 9.2 के औसत से 46 रन बनाना किसी भी लिहाज से चिंताजनक है. सैमसन की मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने. तिलक वर्मा की अनुपस्थिति में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने रायपुर में 32 गेंदों में 76 रन बनाए, उसके बाद गुवाहाटी में 13 गेंदों में 28 रन और सीरीज के आखिरी मैच में 43 गेंदों में तूफानी 103 रन बनाए. उनका कुल स्कोर – 53.75 की औसत और 231.19 के स्ट्राइक रेट से 215 रन ने न सिर्फ भारत के शीर्ष क्रम को मजबूत किया, बल्कि सैमसन के शीर्ष स्थान को सीधी चुनौती भी दी.

दाएं-बाएं खिलाड़ियों का हो सकता है कॉम्बिनेशन

चयन को लेकर दुविधा होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन यह दुविधा बेहद गंभीर है. तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं, जिससे टीम में फेरबदल करना जरूरी हो जाएगा. तीनों ही खिलाड़ी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. फिट होकर लौटे तिलक के प्लेइंग इलेवन में वापस आने पर किशन को जगह देना एक बड़ी समस्या बन जाएगी. दाएं-बाएं कॉम्बिनेशन के हिसाब से संजू सैमसन दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. इस हिसाब से उन्हें मौका मिल सकता है.

चहल ने बताया प्लेइंग इलेवन

युजवेंद्र चहल ने टी 20 विश्वकप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया. उन्होंने ईशान किशन को बाहर का रास्ता दिखाते हुए संजू सैमसन को मौका दिया है. चहल के हिसाब से भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST