अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिकी टीम की कमान भारतीय मूल के मोनांक पटेल के हाथों में होगी. मोनांक पटेल गुजरात के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं. जानें कौन हैं मोनांक पटेल...
कौन हैं अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल.
Who Is Monank Patel: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस वर्ल्ड कप में कई ऐसे विदेशी टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जो भारतीय मूल के हैं. इन्हीं में से एक बड़ा नाम अमेरिकी क्रिकेटर मोनांक पटेल का है. मोनांक पटेल टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिकी टीम की कमान संभालेंगे. वह पिछले कई सालों से USA के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. हालांकि एक समय ऐसा भी था जब मोनांक पटेल ने भारतीय टीम की जर्सी पहनने का ख्वाब देखा था. मोनांक पटेल का भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ भी खास कनेक्शन है. दरअसल, मोनांक पटेल ने गुजरात के लिए जूनियर लेवल पर क्रिकेट खेला है, जिस दौरान वह बुमराह और अक्षर पटेल के साथी थे. उनके पास बुमराह और अक्षर के साथ खेलने की शानदार यादें हैं. जानें कौन हैं मोनांक पटेल…
भारत के गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल एक अमेरिकी क्रिकेटर है. साल 2019 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. फिलहाल वे अमेरिकी क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. उनके कंधे पर अमेरिकी क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है. मोनांक पटेल ने बताया कि उन्होंने अपना पहला साल गुजरात अंडर-19 के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ खेला था. इससे पहले उन्होंने अक्षर पटेल के साथ अंडर-16 क्रिकेट भी खेला था. मोनांक पटेल ने बताया कि वह बुमराह के साथ गुजरात के लिए 2 सीजन तक कई सारे मुकाबले खेले थे.
मोनांक पटेल ने बताया कि जसप्रीत बुमराह उस समय से बेहतरीन क्रिकेटर थे. बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी से तब भी बेहतरीन प्रदर्शन करते थे. उन्होंने कहा कि बुमराह में कोई एक्स फैक्टर है और वे वाकई में बाकी गेंदबाजों से बेहतर थे. मोनांक ने बताया कि अपने शुरुआती करियर में उन्होंने रेड और व्हाइट बॉल से क्रिकेट खेला. बुमराह आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलने लगे, लेकिन मोनांक पटेल की राह काफी मुश्किल हो गई थी.
मोनांक पटेल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट की राह काफी ज्यादा मुश्किल थी. एक समय पर मोनांक ने क्रिकेट छोड़ने का विचार किया था. मोनांक बताते हैं कि उन्होंने साल 2013 में अमेरिका में जाकर बसने का फैसला लिया. उनके पास 2010 से ही ग्रीन कार्ड था. उनके परिवार ने पहले से ही अमेरिका में बसने की योजना बना ली थी. इसके बाद मोनांक पटेल अमेरिका पहुंचे, जहां पर उन्होंने 1-2 महीने रहने की कोशिश की, लेकिन फिर भारत वापस आ गए. वह गुजरात के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना चाहते थे, लेकिन उन्हें चांस नहीं मिला. इसके चलते मोनांक ने हमेशा के लिए अमेरिका जाकर बसने का फैसला किया.
मोनांक पटेल ने अमेरिका वापस जाने के बाद बिजनेस में हाथ आजमाया. उन्होंने रेस्टोरेंट बिजनेस की ओर कदम बढ़ाया, लेकिन उनका दिल हमेशा क्रिकेट की ओर ही रहा. मोनांक पटेल ने बताया कि जब वह अमेरिका लौटे, तो वे क्रिकेट खेलने के साथ ही खुद का बिजनेस भी करना चाहते थे. हालांकि क्रिकेट अमेरिका में टॉप-10 खेलों में शामिल नहीं है. ऐसे में मोनांक के लिए प्रोफेशन के तौर पर पूरी तरह से क्रिकेट से जुड़ना आसान नहीं था. उन्होंने रेस्टोरेंट बिजनेस के साथ ही क्रिकेट खेलना जारी रखा.फिर आखिरकार मोनांक ने साल 2019 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके बाद मोनांक पटेल अमेरिकी क्रिकेट टीम के कप्तान बने, जिसके बाद उन्होंने साल 2024 में अमेरिकी टीम का कमान संभाली. अब मोनांक पटेल की अगुवाई में USA की टीम इस साल टी20 विश्व खेलने के लिए उतरेगी.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…