<

‘2 भाई दोनों तबाही’, विजय हजारे में सरफराज खान का ठोके 157 रन; मुशीर ने भी मचाया धमाल

Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने मुंबई के लिए गोवा के खिलाफ 150 रनों की शानदार पारी खेली है. साथ ही उनके भाई मुशीर खान ने भी इसी मुकाबले में फिफ्टी लगाई है.

Sarfaraz Khan Century In VHT: टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में साल के आखिरी दिन सरफराज खान ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 150 रनों की बड़ी पारी खेली. मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज खान ने गोवा के खिलाफ 157 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान सरफराज खान ने 9 चौके और 14 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 209 का रहा. बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और गोवा के बीच मैच शुरू हुआ. इस मैच में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. मुंबई की ओर से सरफराज खान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और धमाकेदार अंदाज में खेला.

सरफराज खान ने सिर्फ 26 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद अपनी पारी को 150 के पार पहुंचाया. सरफराज खान 75 गेंदों पर 157 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इसके अलावा सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने भी उनके साथ दूसरे छोर से शानदार बल्लेबाजी की. इससे मुंबई की टीम का स्कोर 444 तक पहुंचा.

मुशीर खान ने जड़ा अर्धशतक

इस मुकाबले में सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान के बीच बड़ी साझेदारी देखने को मिली. मुशीर खान ने गोवा के खिलाफ इस मैच में अर्धशतक जमाया. उन्होंने 66 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के लगाए. दोनों भाइयों के बीच 93 रनों की पार्टनरशिप हुई. इससे पहले सरफराज और मुशीर खान ने उत्तराखंड के खिलाफ खेले गए मैच में 107 रनों की पार्टनरशिप की थी.
मैच की बात करें, तो मुंबई की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 64 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तोमर ने भी तूफानी फिफ्टी लगाई. इसके दम पर मुंबई की टीम का स्कोर 450 के करीब पहुंच गया.

सरफराज खान का शानदार फॉर्म

सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से काफी अच्छा कर रहे हैं. गोवा के खिलाफ सरफराज खान ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए. 157 रनों की पारी में सरफराज खान ने सिर्फ चौके-छक्के से 120 रन बटोरे. विजय हजारे ट्रॉफी के इस टूर्नामेंट में सरफराज खान ने 4 मैचों में से 3 मुकाबलों में बल्लेबाजी, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया. इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सरफराज खान के बल्ले से खूब रन आए थे. इस टूर्नामेंट में सरफराज ने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे.

क्या वनडे टीम में बनेगी सरफराज की जगह?

भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. अभी तक टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान नहीं किया गया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट सरफराज खान को स्क्वाड में जगह देती है या नहीं. बता दें कि आगामी वनडे सीरीज के लिए जनवरी के पहले हफ्ते में भारतीय टीम का एलान होने वाला है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST